Success Story: जायटॉनिक टेक्नॉलोजी ने बदली खेती की तस्वीर, किसान की आय हुई दोगुनी, जानें कैसे? Success Story: जायटॉनिक टेक्नोलॉजी से किसान कैसे बढ़ा रहे हैं उत्पादन और घटा रहे हैं खेती की लागत? बदलते मौसम में बकरी पालन: पोषण एवं चारा प्रबंधन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 28 July, 2026 3:27 PM IST
देशी गायों के पालन पर सरकार देगी ₹15,000 तक सब्सिडी की छूट (Image Source-AI generate)

यूपी सरकार राज्य में पशुपालन करने के लिए किसानों को बड़े पैमाने पर प्रोत्साहित कर रही है, ताकि राज्य के किसान और पशुपालक स्वदेशी गायों का पालन करें और डेयरी व्यवसाय की शुरुआत कर अपनी इनकम में इजाफा कर सकें. इसी के चलते प्रदेश सरकार लखीमपुर खीरी जिले के पात्र किसानों को नंद बाबा दुग्ध मिशन योजना के तहत 10,000 रुपये से लेकर 15,000 रुपये तक का अनुदान प्रदान कर रही है, ताकि दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी हो सकें.

स्वदेशी गाय किन नस्लों के पालन पर मिलेगा अनुदान?

यूपी सरकार जिले के किसानों को पशुपालन विभाग के माध्यम स्वदेशी गाय के पालन के लिए प्रोत्साहित कर रही है, ताकि जिले के किसान इस सरकारी योजना का लाभ आसानी से उठा सकें और वह इस योजना से जुड़ी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकें.

इसके अलावा, योजना के तहत इन स्वदेशी नस्लों पर अनुदान किसानों और पशुपालकों को दिया जाएगा, जिनमें साहीवाल, गिर, थारपारकर, हरियाणा समेत अन्य स्वदेशी नस्लों की गायों को भी शामिल किया गया है.

कौन कर सकता है योजना में आवेदन?

  • अगर आप सरकारी योजना में इच्छुक हो और आवेदन करना चाहते हैं. ऐसे में योजना के तहत आवेदक को उत्तर प्रदेश राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए.

  • किसान या फिर पशुपालक के पास 10 - 25 गायों की डेयरी का अनुभव होना चाहिए.

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसान, पशुपालक के पास गायों के खड़े होने और चारे के लिए खुद की भूमि या कम से कम 7 साल का रजिस्टर्ड लीज होना बेहद ही जरुरी है.

  • इसके अलावा, इस बात का पशुपालक और किसान भाई जरुर ख्याल रखें की 3 वर्ष का पशुपालन का अनुभव प्रमाण पत्र भी योजना के लिए आवश्यक है.

कितना मिलेगा अनुदान?

यूपी सरकार ने किसानों के लिए यह सरकारी योजना इसलिए लागू की है, ताकि इस सरकारी योजना के माध्यम से किसान दुग्ध व्यवसाय से जुड़ अपनी इनकम में बड़ा इजाफा कर सकें. साथ ही बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार जिले के किसानों को इस योजना के तहत करीबन 10,000 रुपये से लेकर 15,000 रुपये तक भारी सब्सिडी प्रदान कर रही है.

कैसे करें योजना में आवेदन?

अगर आप यूपी के लखीमपुर जिले के किसान या पशुपालक है तो तभी आप इस सरकारी योजना में आवेदन कर सकते हैं. साथ ही बता दें कि इस सरकारी योजना में इच्छुक आवेदक नंद बाबा दुग्ध मिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकता है और इस योजना का लाभ उठा सरकारी सब्सिडी प्राप्त कर सकता है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Up Government Subsidy Sahiwal Gir Tharparkar breeds Cow Farming
Published on: 28 July 2026, 03:33 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now