यूपी के राशन कार्डधारकों को राज्य सरकार ने राहत की खबर दी है. उत्तर प्रदेश में मुफ्त राशन वितरण की अंतिम तारीख 8 मई तय गई थी. इस दौरान कई राशन कार्डधारकों को राशन नहीं मिल पाया था, जिसकों देखते हुए राज्य सरकार ने राहत देते हुए तारीख को आगे बढ़ा दिया. यानी की पात्र लाभार्थी 14 मई 2026 तक अपने हिस्से का खाद्यान्न प्राप्त कर सकेंगे. यह फैसला इलाके के लोगों के लिए काफी सहायक रहा, क्योंकि क्षेत्र में ऐसे कई परिवार है, जो सरकार द्वारा मिलने वाले राशन से अपना घर चला रहे हैं.
राशन की दुकानों पर कैसा होगा वितरण?
खाद्य एवं रसद विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि लाभार्थियों को मुफ्त राशन ई-पॉस मशीन के माध्यम से ही किया जाएगा. यानी की लाभार्थियों को सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होगा. इसके अलावा मोबाइल ओटीपी के जरिए भी राशन प्राप्त करने की सुविधा जारी रहेगी.
बता दें कि सरकार ने यह अहम फैसला इसलिए लिया है, क्योंकि डिजिटल सत्यापन प्रणाली से पारदर्शिता बनी रहती है और वास्तविक लाभार्थियों तक ही राशन पहुंचता है और इस प्रक्रिया से सरकार को यह लाभ हो रहा है कि फर्जी राशन कार्डों और अनियमितताओं पर रोक लग रही है.
पोर्टेबिलिटी सुविधा का भी मिलेगा लाभ
राज्य सरकार ने राशन कार्डधारकों को यह भी जानकारी दी है कि 14 मई तक लाभार्थियों को पोर्टेबिलिटी सुविधा का लाभ मिलता रहेगा. यानी लाभार्थी अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी उचित मूल्य की दुकान से राशन प्राप्त कर सकते हैं और राशन वितरण योजना का फायदा उठा सकते हैं.
हालांकि इसके लिए जरूरी है कि संबंधित दुकान पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध हो. इस सुविधा से खासतौर पर उन लोगों को राहत मिलेगी जो कामकाज या अन्य कारणों से अपने मूल क्षेत्र से बाहर रह रहे हैं.
इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क
अगर किसी कार्डधारक को राशन वितरण में कोई परेशानी आती है या जानकारी चाहिए तो वह संबंधित क्षेत्र के पूर्ति निरीक्षक या अधिकारियों से संपर्क कर सकता है. विभाग की ओर से विभिन्न क्षेत्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं, जो कुछ इस प्रकार है-
|
क्षेत्र |
हेल्पलाइन नंबर |
|
अलीगंज |
8709430838
|
|
जैथरा |
7310891692 |
|
अवागढ़ |
8808680198 |
|
मारहरा व नगर क्षेत्र एटा |
8077075872 |
|
निधौलीकलां |
9897032538 |
|
सकीट |
9412709678 |
|
शीतलपुर (क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी) |
7251910000 |
|
जलेसर |
7455891174 |
समय रहते राशन लेने की अपील
जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे 14 मई 2026 से पहले अपनी उचित मूल्य की दुकान पर पहुंचकर राशन अवश्य प्राप्त कर लें. विभाग का कहना है कि तय अवधि के बाद वितरण प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी, इसलिए अंतिम तारीख का इंतजार न करें.
लेखक: रवीना सिंह