यूपी सरकार किसानों के लिए कई सरकारी योजनाएं चला रही है और इस समय राज्य के किसान भाई रबी की फसल की तैयारी में लगे हुए है. इसी बीच राज्य सरकार ने किसानों को बड़ी खुशखबरी दी है कि रबी सीजन 2026-27 की फसलों की बुवाई को बढ़ावा देने के लिए गेहूं, चना, मटर, मसूर, समेत कई फसलों के बीजों पर 50 प्रतिशत तक मिलेगी सब्सिडी की छूट, क्योंकि अक्सर रबी सीजन के दौरान किसानों को बीज खरीद करने में अधिक खर्च का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब इस मदद से उनको राहत मिलेगी और कमाई की भी संभावना बढ़ेगी.
किसानों को कितना मिलेगा अनुदान?
उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती की लागत कम करने के लिए समय-समय पर विभिन्न योजनाएं संचालित करती है. इसी कड़ी में रबी 2026-27 सीजन के लिए किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने की पहल की गई है. इसके तहत किसानों को विभिन्न रबी फसलों के बीज पर 50 प्रतिशत अनुदान मिलेगा, जिससे किसानों उन्नत और गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध होंगे और फसल से अधिक पैदावार मिलेगी.
किन फसलों के बीज पर मिलेगा अनुदान?
कृषि विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, रबी सीजन 2026-27 के लिए कई प्रमुख फसलों को बीज वितरण कार्यक्रम में शामिल किया गया है. इनमें गेहूं, चना, मटर, मसूर, जौ, सरसों और अलसी जैसी फसलें शामिल हैं. किसान अपनी जरूरत और खेती के क्षेत्र के अनुसार संबंधित फसल के बीज के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं. योजना के तहत बीज मिनीकिट और सामान्य वितरण कार्यक्रम के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे.
किस फसल के लिए कब ऑनलाइन बुकिंग करें?
रबी सीजन 2026-27 के तहत गेहूं, चना, मटर, मसूर और अन्य फसलों के प्रमाणित बीजों पर 50% अनुदान के लिए ऑनलाइन बुकिंग और वितरण की प्रक्रिया 30 नवंबर 2026 तक चल रही है. ऐसे में किसान भाई अधिक जानकारी के लिए किसान विभागीय पोर्टल पर जाकर संबंधित फसल के बीज की उपलब्धता और बुकिंग से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया क्या है?
-
सबसे पहले उत्तर प्रदेश कृषि विभाग के आधिकारिक पोर्टल https://agridarshan.up.gov.in पर जाएं.
-
पोर्टल पर उपलब्ध बीज वितरण या संबंधित योजना के विकल्प को देखें.
-
अपनी जरूरत के अनुसार रबी फसल का चयन करें.
-
मांगी गई जानकारी के अनुसार किसान से संबंधित विवरण भरें.
-
उपलब्ध विकल्पों और निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया पूरी करें.
-
बुकिंग पूरी होने के बाद प्राप्त रसीद या संदर्भ संख्या को सुरक्षित रखें.
लेखक: रवीना सिंह