MIONP 2.0: भारत में टिकाऊ, प्राकृतिक और लाभकारी खेती की दिशा में ऐतिहासिक पहल! Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! PM Kisan की 23वीं किस्त चाहिए? तो जल्द ही करें यह जरुरी काम, वरना अटक जाएगा पैसा! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 22 April, 2026 4:32 PM IST
ढैंचा बीज पर सब्सिडी के साथ मिलेंगी फ्री मिनीकिट (Image Source-AI generate)

यूपी सरकार इस बार खरीफ सीजन में किसानों को बड़ी सहायता प्रदान कर रही है, जिससे किसानों की लागत में कमी आएगी और उनकी आय में भी इजाफा होगा. साथ ही योगी सरकार ने इस योजना पहल खरीफ सीजन के लिए 'हरी खाद' (Green Manure) को बढ़ावा देने के लिए की है, जिसके अंतर्गत कृषि विभाग किसानों को  45,000 क्विंटल ढैंचा बीज वितरित करेगा और सबसे खास बात यह है कि 4 लाख मिनीकिट 50% सब्सिडी पर किसानों को मुहैया कराएं जाएंगे.

मिनीकिट में किन फसलों के बीज शामिल हैं?

खरीफ सीजन में यूपी सरकार द्वारा शुरु की गई इस योजना के तहत किसानों को प्रत्येक मिनीकिट में कई फसलों के मिक्स बीजों को किसानों को मुहैया कराया जाएगा, जिसमें 1-1 किलो  ढैंचा, मक्का और उड़द और 500-500 ग्राम ग्वार, भिंडी, लोबिया और ज्वार के फसलों के बीजों को शामिल किया गया है.

कितनी मिलेगी सब्सिडी की छूट?

यूपी सरकार इस खरीफ सीजन किसानों को इस सरकारी योजना के तहत कई फसलों के बीज 4 लाख किसानों को 50% सब्सिडी पर बीज मिनीकिट दे रही है, जिससे किसानों की खेती की लागत में कमी आएगी और किसानों की आय में वृद्धि होगी. यानी यह योजना किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं, जिसकी मदद से किसानों की आर्थिक मदद हो सकेंगी. 

किस सीजन के लिए शुरु की गई योजना?

यूपी सरकार ने इस योजना की शुरुआत सिर्फ खरीफ सीजन के लिए शुरु की है, ताकि खरीफ सीजन की फसल की तैयारी के लिए किसानों को कुछ मदद मिल सकें और उनके उत्पादन में बड़े पैमाने पर बढ़ोतरी हो सकें. बता दे कि इस सब्सिडी का लाभ विशेष कर खरीफ फसलों पर दिया जा रहा है, जिनमें ढैंचा, मक्का और उड़द व अन्य फसल के बीज शामिल है.

योजना का लाभ पाने के लिए क्या करें?

अगर आप भी इस सरकारी सब्सिडी का फायदा उठाना चाहते हैं, तो आप इस प्रकार इस योजना में आवेदन कर अनुदान का फायदा उठा सकते हैं-

  • किसान सबसे पहले कृषि विभाग से संपर्क करें अपने ब्लॉक के बीज गोदाम या जनपद के कृषि उप निदेशक कार्यालय में जाए.

  • इसके अलावा, किसान भाई अगर किसी समस्या का सामना करते हैं, तो वह विभाग के आधिकारिक नंबर 0522 2317003 पर कॉल कर सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Up Farmers get Free Minikits Dhaincha Seeds Heavy Subsidy
Published on: 22 April 2026, 04:36 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now