Success Story: जायडेक्स की जायटॉनिक टेक्नोलॉजी ने बदली खेती की तस्वीर, 30% तक घटी लागत और सुधरी मिट्टी की सेहत! Success Story: जायटॉनिक टेक्नोलॉजी से किसान कैसे बढ़ा रहे हैं उत्पादन और घटा रहे हैं खेती की लागत? एथेनॉल का अधूरा हिसाब: ऊर्जा सुरक्षा की कीमत कौन चुका रहा है? Success Story: जायडेक्स के जैविक उत्पादों से बदली खेती की तस्वीर, लागत हुई 50% कम, उपज में भी हुई शानदार वृद्धि! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 13 August, 2026 5:56 PM IST
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • चंडीगढ़ में CBDC–आधारित DBT लांच करेंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह, PDS में पारदर्शिता को नई दिशा

  • अजीजपुर गांव में किसानों से सीधा संवाद करेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह

  • धांड के FCI साइलो का निरीक्षण एवं अनाज भंडारण व सप्लाई चेन की समीक्षा भी करेंगे शिवराज सिंह-प्रहलाद जोशी

नई दिल्ली, 13 अगस्त 2026, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय शिक्षा तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय एवं नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री  प्रहलाद जोशी 14 अगस्त को पंजाब दौरे पर रहेंगे। यह दौरा सार्वजनिक वितरण प्रणाली में तकनीकी पारदर्शिता और खाद्यान्न भंडारण व्यवस्था की मजबूती के लिहाज से महत्वपूर्ण है। 

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह 14 अगस्त को सुबह दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए रवाना होकर चंडीगढ़ स्थित टैगोर थिएटर में, सुबह 11 बजे पंजाब के राज्यपाल  गुलाबचंद कटारिया की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में, मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) व्यवस्था की शुरुआत करेंगे, जिससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अनाज व अन्य लाभों का भुगतान और अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से लाभार्थियों तक पहुंचाने का लक्ष्य है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी विशिष्ट अतिथि होंगे, वहीं केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री मती निमुबेन जयंतीभाई बंभणिया भी उपस्थित रहेंगी।

चंडीगढ़ के कार्यक्रम के बाद मंत्रीगण दोपहर 2 बजे अजीजपुर गांव में किसानों से सीधा संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का उद्देश्य जमीन पर काम कर रहे किसानों से सीधे फीडबैक लेकर नीतियों को और व्यावहारिक एवं किसान–केंद्रित बनाना है।

इस दिशा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह हर राज्य में प्रवास के दौरान किसानों से सीधा संवाद करते हैं। तत्पश्चात, साढ़े 4 बजे वे हरियाणा के कैथल जिले के धांड स्थित भारतीय खाद्य निगम (FCI) के साइलो का निरीक्षण करेंगे। यहां वे खाद्यान्न भंडारण क्षमता, गुणवत्ता प्रबंधन, आधुनिक साइलो प्रणाली और राज्यों में सप्लाई चेन की स्थिति की समीक्षा करेंगे, ताकि PDS के तहत अनाज वितरण और अधिक सुव्यवस्थित व वैज्ञानिक बनाया जा सके।

English Summary: Union Minister Shivraj Singh Chouhan to Launch Cbdc Based Dbt Chandigarh Pds Transparncy
Published on: 13 August 2026, 06:00 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now