MIONP 2.0: भारत में टिकाऊ, प्राकृतिक और लाभकारी खेती की दिशा में ऐतिहासिक पहल! Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! PM Kisan की 23वीं किस्त चाहिए? तो जल्द ही करें यह जरुरी काम, वरना अटक जाएगा पैसा! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 21 April, 2026 2:21 PM IST
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा संसदीय क्षेत्र में वीसी के माध्यम से गेहूं उपार्जन की समीक्षा की। उपार्जन केन्द्रों पर समुचित व्यवस्थाओं के दिए निर्देश।

  • शिवराज सिंह चौहान ने की गेहूं उपार्जन की समीक्षा

  • किसानों को असुविधा-परेशानी ना हो- शिवराज सिंह चौहान

  • कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- किसानों का गेहूं हर हाल में खरीदा जाएगा

  • केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह दिए निर्देश- स्थानीय स्तर पर हल होने वाली समस्याओं का समन्वय से तुरंत निराकरण किया जाए

  • स्लॉट बुकिंग, पंजीयन और सत्यापन से जुड़ी दिक्कतों को प्राथमिकता से दूर करने के शिवराज सिंह ने दिए निर्देश

  • जिन किसानों का स्लॉट तकनीकी कारणों से नहीं बन पाया, उन्हें अवसर देकर प्रक्रिया आगे बढ़ाने के शिवराज सिंह ने दिए निर्देश

  • जरूरत के अनुसार खरीदी केंद्रों पर कांटे बढ़ाने और व्यवस्थाएं मजबूत करने के भी शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिशा-निर्देश

  • केंद्रीय मंत्री शिवराज ने कहा- किसानों के मन में भरोसा रहना चाहिए कि उनका गेहूं जरूर खरीदा जाएगा

  • खरीदी अवधि बढ़ाने, मात्रा सीमा पर विचार और व्यवस्थागत सुधार के लिए सरकार से चर्चा करने का शिवराज सिंह ने दिया आश्वासन

  • मंत्री शिवराज सिंह ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से कहा- वे समाधान के लिए बेहतर ढंग से भूमिका निभाएं

  • जरूरत पड़ी तो जिलों में पहुंचकर भौतिक समीक्षा बैठकें भी की जाएंगी- शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विदिशा संसदीय क्षेत्र में गेहूं उपार्जन व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में विदिशा, सांची, गंजबासौदा, बुधनी, भोजपुर, खातेगांव और इछावर समेत सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों के विधायक एवं संबंधित जिलों के कलेक्टर तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। समीक्षा के दौरान केंद्रीय मंत्री  चौहान ने खरीदी व्यवस्था को सुचारु और पारदर्शी बनाने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों के साथ पूरा समन्वय करते हुए सभी खरीदी केन्द्रों पर पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही बारदाने की उपलब्धता, स्लॉट बुकिंग प्रणाली और किसानों की सुविधा से जुड़े हर पहलू पर सतर्कता बरती जाए। शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा या परेशानी नहीं होनी चाहिए, और उपार्जन प्रक्रिया को पूरी तरह व्यवस्थित, सरल और किसान हितैषी बनाया जाए।

जनप्रतिनिधि-अधिकारी समन्वय बनाकर करें कार्य

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जिन समस्याओं और कमियों की पहचान स्थानीय स्तर पर हो सकती है, उनके लिए अधिकारी और जनप्रतिनिधि अपने स्तर पर तत्काल समाधान सुनिश्चित करें। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बारदाने की कोई कमी न रहे और खरीदी की मात्रा भी कम न हो, इसके लिए वे भी अपने स्तर पर शासन से चर्चा करेंगे। साथ ही, उन्होंने कहा कि जिन किसानों की स्लॉट बुकिंग नहीं हो पाई है, उनका शीघ्र सत्यापन कराया जाए और सर्वर की गति सुधारने के लिए भी अधिकारी प्रभावी कदम उठाएं।

उन्होंने कहा कि मैं सरकार से चर्चा कर खरीदी की अंतिम तिथि बढ़ाने, खरीदी की मात्रा में वृद्धि करने, अधिक तौल कांटे लगाने और आवश्यकता पड़ने पर छुट्टी के दिन भी खरीदी जारी रखने जैसे विषय पर चर्चा करूंगा। उन्होंने कहा कि इन सभी समस्याओं का समय रहते समाधान किया जाए और इसके लिए विधायक और कलेक्टर समन्वय बनाकर सक्रिय रूप से कार्य करें।

किसानों की सुविधा पहली प्राथमिकता

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अधिकारी और जनप्रतिनिधि अपने-अपने स्तर पर व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत व सुव्यवस्थित बनाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि इस संबंध में, मैं मध्यप्रदेश शासन और मुख्यमंत्री से भी विस्तृत चर्चा करूंगा, ताकि गेहूं खरीदी की सभी व्यवस्थाएं बेहतर और संतुलित ढंग से सुनिश्चित की जा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि मेरी कोशिश रहेगी कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और पूरी प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो। आवश्यकता पड़ने पर मैं स्वयं विदिशा संसदीय क्षेत्र के सभी जिलों का फिजिकल दौरा कर अलग-अलग बैठकें आयोजित करूंगा और जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

English Summary: Union Minister Shivraj Singh Chouhan Instructions Procurement Centers Vidisha
Published on: 21 April 2026, 02:26 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now