कम बारिश, महंगी खाद और बढ़ती गर्मी: किसानों के लिए क्या है समाधान? Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 9 July, 2026 11:50 AM IST
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • 87,226 मीट्रिक टन खोपरा की सरकारी खरीद को शिवराज सिंह द्वारा मंजूरी; 1049.16 करोड़ रु. से अधिक एमएसपी मूल्य का किसानों को होगा फायदा

  • शिवराज सिंह द्वारा स्वीकृति से 96,879 मीट्रिक टन तोतापुरी आम की बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत होगी खरीद, हस्तक्षेप मूल्य 1,545.41 रु. प्रति क्विंटल तय

नई दिल्ली, 8 जुलाई 2026, किसानों के हित में केंद्र सरकार ने एक और बड़ा सकारात्मक फैसला लिया है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने तमिलनाडु के खोपरा और तोतापुरी आम उत्पादक किसानों के लिए उनकी उपज की सरकारी खरीद की मंजूरी दी है। इससे किसानों को अपनी फसल का बेहतर दाम मिलेगा और उन्हें घाटे में, मजबूरी में बेचने की स्थिति से राहत मिलेगी।

केंद्र सरकार ने वर्ष 2026 के दौरान तमिलनाडु सरकार के प्रस्ताव के आधार पर खोपरा की सरकारी खरीद को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह द्वारा दी गई इस मंजूरी के तहत राज्य में कुल 87,226 मीट्रिक टन खोपरा की खरीद की जाएगी, जिसमें 87 हजार मीट्रिक टन मिलिंग खोपरा और 226 मीट्रिक टन बाल खोपरा शामिल हैं। यह पूरी खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर, मूल्य समर्थन योजना (Price Support Scheme – PSS) के अंतर्गत की जाएगी। स्वीकृत खोपरा खरीद का कुल एमएसपी मूल्य 1049.16 करोड़ रु. से अधिक रहेगा। 

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस फैसले से तमिलनाडु के खोपरा उत्पादक किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित होगा और उन्हें बाज़ार में गिरती कीमतों के कारण अपनी फसल को संकटपूर्ण बिक्री से बचाने में मदद मिलेगी। किसानों को पता रहेगा कि सरकार उनकी पूरी फसल के लिए तय दाम पर खड़ी है, जिससे उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तमिलनाडु के तोतापुरी आम उत्पादक किसानों के लिए भी राहत भरा फैसला लिया है। वर्ष 2026 के दौरान 96,879 मीट्रिक टन तोतापुरी आम की खरीद को बाजार हस्तक्षेप योजना (Market Intervention Scheme – MIS) के तहत मंजूरी दी गई है। तमिलनाडु में यह पूरी खरीद बाजार हस्तक्षेप योजना के अंतर्गत की जाएगी। तोतापुरी आम का बाजार हस्तक्षेप मूल्य (Market Intervention Price – MIP) 1,545.41 रु. प्रति क्विंटल तय किया गया है। इस हस्तक्षेप मूल्य के जरिये सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि आम उत्पादक किसानों को उनकी उपज का उचित और लाभकारी मूल्य मिले, और उन्हें बाजार में अचानक गिरते भावों के कारण घाटे में अपनी फसल बेचने की मजबूरी न हो। यह कदम किसानों को उनकी मेहनत का सही दाम दिलाने और उनकी आय को स्थिर रखने में मदद करेगा।

केंद्र सरकार द्वारा खोपरा और तोतापुरी आम की इतनी बड़ी मात्रा में खरीद की मंजूरी और हजार करोड़ रु. से अधिक के एमएसपी मूल्य की सुरक्षा, तमिलनाडु के किसानों के लिए बड़ी राहत है। ऐसे फैसले किसानों की आय बढ़ाने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और खेती में भरोसा बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

English Summary: Union Minister Shivraj Singh Chouhan Approves copra Mango Procurement for Tamil Nadu Farmers
Published on: 09 July 2026, 11:56 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now