Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 1 March, 2023 4:41 PM IST
खेल प्रतियोगिता में केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी बने रेफरी

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी संसदीय क्षेत्र बाड़मेर के दौरे पर हैं. इस दौरान केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने बुधवार को बालोतरा में पचपदरा विधानसभा की ओर से आयोजित सांसद खेल प्रतियोगिताओं के समापन समारोह में भाग लेकर खिलाड़ियों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं खेलप्रेमी आमजन का उत्साहवर्धन किया. प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी एवं रस्साकशी सहित विभिन्न परंपरागत खेलों का आयोजन हुआ. केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने रेफरी एवं संचालक की भूमिका निभाकर सभी को प्रोत्साहित किया.

पचपदरा विधानसभा की ओर से बालोतरा में आयोजित सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में बालोतरा भाजपा जिलाध्यक्ष बाबू सिंह राजगुरु, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश बी. चौहान एवं बालोतरा नगर परिषद सभापति महापौर सुमित्रा जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

समापन समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. इन निरंतर प्रयासों से ही हमारे एथलीट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की प्रतिष्ठा को बनाए रखने में प्रयासरत हैं.

ये भी पढ़ेंः केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने दिल्ली स्थित निवास पर जेएनयू टॉपर अंकेश भाटी से मिलकर दी शुभकामनाएं

साथ ही प्रधानमंत्री मोदी खेलो इंडिया एवं सांसद खेल प्रतियोगिता जैसे नवाचारी पहल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं. इससे निश्चित रूप से आने वाले समय में ग्रामीण क्षेत्रों से खेल प्रतिभाएं निकलकर देश का नाम रोशन करेगी.

English Summary: Union Minister Kailash Chaudhary became referee and commentator for the encouragement of players in MP sports competition
Published on: 01 March 2023, 04:47 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now