Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 2 June, 2025 11:24 AM IST
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

सरकार के ऐतिहासिक कदम के तहत 29 मई से शुरू हुआ ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ तेजी से अपने लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है. अब-तक लाखों किसानों तक इस कार्यक्रम का लाभ पहुंच चुका है. इसी कड़ी में कल पांचवें दिन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में किसानों से संवाद करेंगे.

केंद्रीय कृषि मंत्री कल पूर्वी चम्पारण, पीपराकोठी के कृषि विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिकों की टीम के साथ किसानों से चर्चा करेंगे. जिसके लिए बिहार के किसान काफी उत्साहित हैं और आशान्वित है कि इस अभियान के जरिए उनकी कृषि संबंधी व्यावहारिक समस्याओं को समझने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास किए जा रहे प्रयास कारगर सिद्ध होंगे.

‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ 29 मई से शुरू हुआ था जो 12 जून तक चलेगा. इस 15 दिवसीय कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 राज्यों का दौरा करेंगे. एक राष्ट्र-एक कृषि- एक टीम के मंत्र के साथ कृषि मंत्रालय और भारतीय अनुसंधान परिषद् की यह अनूठी पहल किसानों के बीच व्यापक रूप से चर्चा का केंद्र बनी हुई है. प्रतिदिन लाखों किसान वैज्ञानिकों से सार्थक संवाद कर रहे हैं.

English Summary: Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chauhan will reach Bihar on the fifth day of Developed Agriculture Resolution Campaign
Published on: 02 June 2025, 11:27 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now