Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल Success Story: बस्तर की मिट्टी से उभरी महिला एग्रीप्रेन्योर अपूर्वा त्रिपाठी, हर्बल उत्पादों से बना रहीं वैश्विक पहचान Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 25 May, 2022 6:29 PM IST
Tomato price hike

जहां अभी सरकार ने गैस सिलेंडर और डीजल और पेट्रोल की कीमतों में कटौती करके आम जनता को महंगाई से थोड़ी राहत दिलाई थी, तो वहीं अब टमाटर की फसल बर्बाद होने से एक बार फिर आम जनता की जेब खाली होने वाली है. 

दरअसल, मौसम की बारिश ने जहां एक तरफ लोगों को गर्मी से  राहत दिलाई तो दूसरी तरफ बारिश ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दीं है. बारिश के चलते टमाटर की खेती खराब होने से किसानों को खासा नुकसान हुआ है, जिसके चलते बाजारों में इसका असर अभी से देखने को मिल रहा है.

टमाटर पहुंचा 100 के पार

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में फसल बर्बाद होने की वजह से टमाटर की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला, यहां टमाटर की किमतें 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है. 

 

तो वही बारिश से पहले टमाटर की कीमत 50 रुपये प्रति किलो थी, टमाटर की कीमतों में इतना उछाल देखकर लग रहा है कि आने वाले समय में टमाटर की कीमतों आसमान छू सकती हैं.

जानें टमाटरों के भावों में और कहां आया उछाल

सबसे ज्यादा असर बेंगलूरु में देखने को मिला, जहां टमाटरों की कीमत जबरदस्त उछाल के साथ 110 रुपये किलो तक पहुंच गई है. 

 

यह भी पढ़े:  टमाटर की फसल में लगने वाली प्रमुख बीमारियां और उनका निदान

बात करें देश की राजधानी दिल्ली कि तो यहां भी कीमत 70-100 रुपये किलो तक पहुंच चुकी है. और आशंका है कि आने वाले समय में इनकी कीमतों में और ज्यादा उछाल आएगा.

English Summary: tomato-price-hike-due-to-rain
Published on: 24 May 2022, 06:42 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now