Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 5 April, 2021 11:34 AM IST
Petrol and Diesel

Price of Petrol and  Diesel: जब कभी किसी शख्स की लॉटरी लगती है, तो वो खुशी झूम जाता है. आखिर झूमे भी क्यों न, क्योंकि बिना कुछ दिए ही उस शख्स को बहुत कुछ मिल रहा होता है. अभी आप सोच रहे होंगे कि लॉटरी का इस्तेमाल हमने पेट्रोल डीजल के संदर्भ में क्यों किया?  आखिर पेट्रोल-डीजल के दाम के साथ ऐसा क्या हुआ जिससे लग गई आम जनता की लॉटरी?  जानने के लिए पढ़िए हमारी यह खास रिपोर्ट...

जानें पेट्रोल-डीजल के दाम

यहां हम आपको बताते चले कि पिछले काफी दिनों की सुस्ती के बाद आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है. आज भी इनके दाम स्थिर बने हुए हैं. इनके दाम में कोई परिवर्तन न देखकर हर रोज वाहन चलाने वाले लोग खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. फिलहाल, उनके जीवन में राहत की यह हवा कब तक बहेगी? यह तो फिलहाल आने वाला वक्त ही तय करेगा. वहीं, अगर आज के दाम की बात करें, तो आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम क्रमश: 90.56 व 80.87 है. मुंबई में पेट्रोल डीजल के दाम क्रमश: 96.98 व 87.96 है. कोलकाता में पेट्रोल-डीजल के दाम क्रमश: 90.77 व 83.75 है. चैन्नई में पेट्रोल व डीजल के दाम क्रमश: 92.55 और 85.88 है.

हर रोज 6 बजे तय होते हैं दाम

यहां हम आपको बताते चले कि हर सुबह 6 बजे पेट्रोल व डीजल के दाम तय होते हैं. लेकिन इससे पहले की इनके अंतिम दाम तय हो इन्हें बहुत से पड़ावों से होकर गुजरना पड़ता है. मसलन, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम, एक्साइस ड्यूटी, डीलर कमीशन समेत अन्य कारक पेट्रोल व डीजल के दाम को निर्धारित करने में अहम किरदार अदा करते हैं. इसके बाद यह पेट्रोल पंप संचालकों के पास पहुंचते है, जो इसमें अपना मुनाफा जोड़ने के बाद ग्राहकों को बेचते हैं, तो इस पूरी प्रक्रिया के तहत पेट्रोल व डीजल के दाम तय किए जाते हैं.

ऐसे जानें अपने शहर के दाम

वहीं अगर आपको अपने शहर में चल रहे पेट्रोल व डीजल के दाम जानने हैं, तो इसके लिए आपको अपने शहर का आरएसपी कोड लिखकर इस नंबर पर 9224992249 भेजना होगा. इस तरह से आप अपने शहर में चल रहे पेट्रोल व डीजल के दाम जान सकते हैं.

English Summary: Today price of petrol and diesel
Published on: 05 April 2021, 11:37 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now