खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी ये हैं अरहर की टॉप 3 उन्नत किस्में, देगी बंपर उत्पादन और होगी तगड़ी कमाई, जानें अन्य विशेषताएं Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 25 March, 2020 3:37 PM IST

गन्ना एक ऐसी फसल है जिसकी बुवाई साल में दो बार होती है. पहली बुवाई अक्टूबर से नवंबर महीने में और दूसरी बुवाई मार्च से अप्रैल महीने में होती है. इस फसल की कटाई नवंबर से लेकर अप्रैल के पहले सप्ताह तक चलती है. बता दें गन्ने की कटाई के लिए किसान चीनी मिलों से मिलने वाली पर्ची का इंतज़ार करते हैं और चीनी मिल से किसानों के गन्ना कटाई की पर्ची मिल जाती है तो किसान फसल की कटाई शुरू कर देते हैं.

बता दें, पूरे देश को इस समय लॉकडाउन कर दिया गया है. अब सवाल ये उठता है कि इस समय किसान कैसे गन्ने और अन्य फसलों को काटेंगे. क्या सरकार लॉकडाउन के समय किसानों को फसल कटाने की अनुमति देगी, इस बात का जवाब में बिजनौर जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह बताते हैं कि अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने प्रदेश की शुगर मिल और डिस्टलरीज़ में कुछ निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा लॉकडाउन स्थित में किसान अपने खेत में गन्ना कटाई के लिए खेत में जा सकेंगे और काटी हुई फसल को चीनी मिल तक ला भी सकेंगे. डीसीओ यशपाल सिंह ने बताया कि डीएम बिजनौर ने भी आदेश जारी कर दिए हैं कि गन्ने की कटाई के लिए श्रमिकों और किसानों के खेतों पर जाने ओर गन्ना चीनी मिल व सभी सेंटर पर लाने के लिए छूट रहेगी.

जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने कहा कि किसान केवल गन्ना और अन्य फसल की कटाई के लिए खेत में जाएंगे. इसके अलावा उन्हें भी इधर-उधर टहलने की इजाज़त नहीं है. ये किसानों को छूट इसलिए मिली है कि फसल कटाई के दौरान खेतों में ज्यादा भीड़ नहीं होती है. उन्होंने कहा कि जब किसान अपनी फसल (गन्ने ) को मिल पर लाएं तो समय-समय पर अपना हाथ साबुन अथवा सैनेटाइज़र से धोते रहें. किसानों के लिए साबुन अथवा सैनेटाइज़र की व्यवस्था मिल प्रशासन द्वारा की गई है

English Summary: These farmers get exemption from lockdown
Published on: 25 March 2020, 03:50 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now