Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 16 March, 2023 2:14 PM IST
दिल्ली में शुरू हुआ कृषि हाट

देश के हर राज्य के प्रसिद्ध अचार, खानपान, कृषि आधारित शुद्ध खाद्य सामाग्री के लिए अब आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि अब यह सब चीजें आपको राजधानी दिल्ली में एक ही जगह पर मिल जाएंगी. बता दें कि पूसा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान परिसर में दिल्ली का पहला कृषि हाट शुरू हो चुका है, जहां पर आप आप देश के विभिन्न राज्यों के किसानों की कड़ी मेहनत से बने उत्पाद खरीद सकते हैं. हालांकि अभी यहां पहुंचे किसानों को ग्राहकों को इंतजार है.

दिल्ली का कृषि हाट

दैनिक जागरण के अनुसार, दिल्ली कृषि हाट में पहुंचे किसानों का कहना है कि अभी इस हाट के बारे में दिल्ली तो क्या आसपास के लोगों को भी पता नहीं है. ऐसा लग रहा है हाट चुपके से शुरू कर दिया गया हो, जबकि जमाना प्रचार प्रसार का है.

कृषि हाट में क्या है खास

कृषि हाट में आपको हर राज्य के प्रमुख खाद्य उत्पाद देखने को मिलेंगे. यहां पर लगे स्टॉल में शक्कर व खांड के कई उत्पाद, गुड़ से बने कई उत्पाद, हर प्रकार के अचार, श्री अन्न से बने कई प्रकार के उत्पाद आदि हैं.

दिल्ली कृषि हाट

वर्ष 2018 में पूसा परिसर में तत्कालिन कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह की उपस्थिति में कृषि हाट की आधारशिला रखी गई थी, जिसके बाद अब यह संचालित किया जा रहा है. बता दें कि यह कृषि हाट 2.5 एकड़ जमीन में बना हुआ है. इस हाट में 60 स्टॉल है जिसमें से 25 स्टॉल आवंटित किए जा चुके हैं, लेकिन इसमें से अभी 6 स्टॉल ही शुरू हुए हैं.

ये भी पढ़ेंः किसानों को मिलेगी बीज से लेकर बाज़ार तक की सुविधा

सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कई प्रयास कर रही है. इस प्रयास के बाद आम लोगों के लिए सुविधा तो हो ही रही है, साथ में किसानों को भी लाभ मिलेगा.

English Summary: The capital's first Krishi Haat started in Delhi's Pusa campus
Published on: 16 March 2023, 02:23 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now