Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 24 March, 2023 11:35 AM IST
तेलंगाना में बेमौसम बारिश से हुए फसल नुकसान पर मिलेगा मुआवजा

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश के कारण किसानों की बर्बाद फसल पर मुआवजे के रूप में 228.25 करोड़ के भुगतान की घोषणा की है.

इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के खम्मम, महबूबाबाद, वारंगल और करीमनगर जिलों के वर्षा प्रभावित इलाकों का दौरा किया और वहां के किसानों से बातचीत की और उनके हालात जानने की  कोशिश की.

मुख्यमंत्री ने खम्मम जिले के बोंकल ब्लॉक के रविनुताला गांव में लोगों से बात करते हुए कहा कि राज्य भर में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण लगभग 2.28 लाख एकड़ में खड़ी फसल को नुकसान हुआ है और इसमें लगभग 1.29 लाख एकड़ मक्का की फसल को नुकसान पहुंचा है. उन्होंने कहा बेमौसम बरसात के कारण 8,865 एकड़ आम की फसल, 72,709 एकड़ में धान और 17,238 एकड़ में अन्य फसलों को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है.

के चंद्रशेखर राव ने घोषणा की कि सरकार किसानों को उनकी खराब हुई फसलों के लिए 10,000 प्रति एकड़ की राशि की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी और सभी फसलों के लिए समान वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी. इसके लिए उन्होंने संभावित एजेंसियों को जल्द से जल्द किसानों को मुआवजा प्रदान करने का आदेश भी दे दिया है.

ये भी पढ़ेंः तेलंगाना में किसानों को अगस्त से बीमा दस्तावेज मिलने शुरु हो जाएंगे

उन्होंने कहा कि इस मुआवजे का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी और हम केंद्र सरकार से किसी भी तरह की राहत की उम्मीद भी नहीं कर सकते हैं. केसीआर ने कहा कि हमारी सरकार केंद्र को कोई भी कृषि नुकसान की रिपोर्ट प्रदान नहीं करेगी और उन्होंने बताया कि केंद्र को इसका जवाब देने में भी कम से कम छह महीने लग जाते हैं, जिस कारण हम इस सरकार पर बिल्कुल ही भरोसा नहीं करना चाहते हैं.

English Summary: Telangana CM releases ₹228.25 cr compensation for farmers affected by crop loss
Published on: 24 March 2023, 11:41 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now