Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 26 November, 2025 3:27 PM IST
सुरेन्द्र मेहता ने पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग पदभार ग्रहण किया

सुरेन्द्र मेहता ने पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अपने प्रथम उद्बोधन में विभाग की प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पशुपालक किसान एवं मत्स्य पालक किसान के हित में किए जा रहे कार्यों की उत्तरोंत्तर वृद्धि की जाएगी।

यह घोषणा उन लाखों किसानों के लिए राहत भरी है जो विभागीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की उम्मीद करते हैं।

मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने विभागीय अधिकारियों को जल्द से जल्द एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विभागीय योजनाओं से संबंधित जल्द ही एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें इन योजनाओं के क्रियान्वयन और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर अपर मुख्य सचिव, डॉ. एन. विजयलक्ष्मी एवं विभाग के अन्य वरीय पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

English Summary: Surendra Mehta took charge of the Animal and Fisheries Resources Department
Published on: 26 November 2025, 03:38 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now