Success Story: जायटॉनिक टेक्नॉलोजी ने बदली खेती की तस्वीर, किसान की आय हुई दोगुनी, जानें कैसे? Success Story: जायटॉनिक टेक्नोलॉजी से किसान कैसे बढ़ा रहे हैं उत्पादन और घटा रहे हैं खेती की लागत? बदलते मौसम में बकरी पालन: पोषण एवं चारा प्रबंधन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 21 July, 2026 5:37 PM IST
सुकन्या समृद्धि योजना (Image Source-AI generate)

अगर आप अपनी बेटी की शिक्षा के लिए और उसकी शादी के लिए सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं, तो सुकन्या समृद्धि योजना आपके लिए सही विकल्प साबित हो सकता है. इस सरकारी योजना में छोटी सी बचत से नियमित रूप से पैसा जमा करके बेटी के भविष्य के लिए बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है. खास बात यह है कि इसमें छोटी रकम से निवेश की शुरुआत की जा सकती है.

सुकन्या समृद्धि योजना क्या है?

सुकन्या समृद्धि योजना यानी SSY केंद्र सरकार की बेटियों के भविष्य के लिए शुरू की गई एक बचत योजना है. इसका उद्देश्य अभिभावकों को बेटी की शिक्षा और भविष्य की आर्थिक जरूरतों के लिए लंबे समय तक बचत करने के लिए प्रोत्साहित करना है. इस योजना में खाता बेटी के नाम पर खोला जाता है और माता-पिता या कानूनी अभिभावक खाते का संचालन करते हैं. योजना के तहत न्यूनतम 250 रुपये सालाना जमा किए जा सकते हैं, जबकि एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक जमा करने की सीमा है.

हर महीने ₹1,000 जमा करने पर कितना मिलेगा?

अगर आप अपनी बेटी के सुकन्या समृद्धि खाते में हर महीने 1,000 रुपये जमा करते हैं, तो सालभर में आपकी कुल जमा राशि 12,000 रुपये होगी.

  • 15 साल तक हर महीने 1,000 रुपये जमा करने पर आपकी कुल जमा रकम:

  • ₹1,000 × 12 महीने × 15 साल = ₹1,80,000

  • मौजूदा 8.2 फीसदी ब्याज दर को आधार मानते हुए, उपलब्ध कैलकुलेशन के अनुसार 21 साल की अवधि पूरी होने पर अनुमानित मैच्योरिटी राशि करीब ₹5.54 लाख हो सकती है. इसमें आपकी जमा राशि और ब्याज दोनों शामिल होंगे.

₹2,000 महीने जमा करने पर कितना फंड बनेगा?

अगर आप हर महीने 2,000 रुपये जमा करते हैं, तो 15 साल में आपकी कुल जमा राशि 3.60 लाख रुपये होगी. 8.2 फीसदी की मौजूदा ब्याज दर के आधार पर अनुमानित ब्याज करीब 7.49 लाख रुपये माना गया है. इस हिसाब से 21 साल की अवधि में अनुमानित कुल राशि लगभग 11.09 लाख रुपये हो सकती है.

कितने साल तक जमा करना होता है पैसा?

सुकन्या समृद्धि योजना में आम तौर पर खाते में 15 साल तक जमा करना होता है, जबकि खाते की मैच्योरिटी अवधि 21 साल होती है. इसका मतलब यह है कि निवेशक को 15 साल तक योगदान करना होता है और उसके बाद भी खाते पर लागू नियमों के अनुसार ब्याज मिलता रहता है. यही वजह है कि यह योजना उन माता-पिता के लिए उपयोगी हो सकती है जो बेटी के भविष्य के लिए लंबी अवधि में नियमित बचत करना चाहते हैं.

खाता खुलवाने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?

  •  सुकन्या समृद्धि योजना का आवेदन फॉर्म

  •  बेटी का जन्म प्रमाण पत्र

  •  माता-पिता या अभिभावक का पहचान प्रमाण

  •  आधार कार्ड, पैन कार्ड या अन्य मान्य पहचान दस्तावेज

  •  आवासीय पता प्रमाण

  •  पासपोर्ट साइज फोटो

खाता बैंक या पोस्ट ऑफिस में उपलब्ध सुविधा और नियमों के अनुसार खोला जा सकता है. आवेदन करने से पहले संबंधित बैंक या डाकघर से मौजूदा दस्तावेज और प्रक्रिया की पुष्टि करना बेहतर रहेगा.

योजना में कैसे करें आवेदन? 

अगर आप भी इस सरकारी योजना का फायदा उठाना चाहते हैं, तो इस योजना में आपको आवेदन करने के लिए बैंक जाना होगा और वहां से सुकन्या समृद्धि योजना का फॉर्म भर इसको अपने नजदीक के पोस्ट ऑफिस या बैंक में जाकर इसे जमा कर दें.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Sukanya Samriddhi Yojana Calculator Ssy Interest Rate Sukanya Samriddhi Scheme Application process
Published on: 21 July 2026, 05:47 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now