Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 21 May, 2019 5:02 PM IST

गर्मी का मौसम शुरु हो गया है और वक्त के साथ पारा और बढ़ेगा. ऐसे में तमाम अखबार और टीवी चैनल आपको गर्मी में गन्ने का जूस पीने की सलाह दे रहे हैं परंतु वह यह नहीं बता रहे कि गन्ने के जूस से मौत का मामला भी सामने आया है. दरअसल, बदरपुर में गन्ना जूस की एक दुकान में रमेश नाम का एक 27 वर्षीय युवक जूस पीने आया था. अब हुआ यूं कि जो गन्ने वहां रखे हुए थे उसमे छिपकली बैठी हुई थी जो नहीं हिली. जब गन्नों को मशीन के अंदर दिया गया तो छिपकली भी गन्नों के साथ पीस गई और उसका ज़हर भी जूस के साथ मिल गया. दुकानदार ने जूस रमेश को दिया और 1 मिनट के अंदर रमेश की मौके पर मौत हो गई.

उसे फौरन नज़दीकी अस्पताल भी ले जाया गया परंतु डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अब इसे दुकानदार की लापरवाही कहें या तकदीर का खेल, परंतु सच यही है कि गन्ने को अच्छी तरह साफ करके ही दुकान में रखना चाहिए और मशीन में डालने से पहले गन्ने को अच्छी तरह जांच लें. गन्ने में छिपकली या दूसरे कीड़ों का होना बहुत आम बात है क्योंकि गन्ना ऐसे रास्तों से होकर दुकानों तक पहुंचता है जहां तमाम कीड़े और दूसरे विषैले कीट मौजूद रहते हैं. इसलिए गन्ने की पानी से सफाई या धुलाई बहुत ज़रुरी है. आप ये हमेशा ध्यान रखें कि गन्ने का जूस पीने से पहले ये जान लें कि गन्ना अच्छी तरह धुला हो और आपके सामने मशीन में दिया गया हो.

English Summary: sugarcane juice harmful for summer season
Published on: 21 May 2019, 05:08 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now