Success Story: रासायनिक खेती का खर्च घटाकर जैविक खेती की ओर बढ़े वीरेंद्र सिंह, जायडेक्स की जायटॉनिक टेक्नोलॉजी से गेहूं की खेती में मिला फायदा बिहार में बदलेगी बागवानी की तस्वीर! वैज्ञानिकों ने उगाया एवोकाडो, ₹1500 किलो तक बिकता है फल Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 10 September, 2026 12:25 PM IST
गन्ना किसानों को कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान (Image Source-AI generate)

गन्ना किसानों के लिए राहत की खबर समने आ रही है कि इस बार किसानों को कृषि यंत्रों पर भारी अनुदान मुहैया कराया जाएगा और यह सौगात हरियाणा सरकार राज्य के किसानों को “गन्ने में कृषि यंत्रों का मशीनीकरण” (Mechanization in Sugarcane Implements) योजना के तहत प्रदान करेंगी. इस नई मुहिम की शुरुआत किसानों के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने वर्ष 2026-27 में शुरु की है, जिसके अंर्तगत किसानों को आधुनिक बिजाई, रटून मैनेजमेंट और कृषि यंत्रों पर भारी सब्सिडी प्रदान की जाएगी.

किसानों को किन कृषि यंत्रों पर मिलेगी सब्सिडी की छूट? 

अगर आप हरियाणा क्षेत्र के किसान है और इस सरकारी योजना का लाभ उठाने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले यह जानें लें कि किन कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान, जिनमें शामिल है- 

  • पावर ऑपरेटेड गन्ना सैट ट्रीटमेंट डिवाइस

  • पावर वीडर (इंजन चालित 5 से 7.5 BHP)

  • गन्ना रटून मैनेजर 

  • रोटावेटर 

  • मिनी ट्रैक्टर

  • ट्रैक्टर चालित स्प्रेयर 

  • गन्ना कटर/स्ट्रिपर/प्लांटर

योजना में आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?

भारत में गन्ने की खेती साल में दो मौसमों में की जाती है वसंतकाल और शरदकाल तो अगर आपने अपने खेतों में वसंत या ग्रीष्म ऋतु में गन्ना बिजाई कर दी है, तो ऐसे में किसानों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है. यानी की किसान भाई इस तारीख तक ही योजना में पंजीकरण करा सकते हैं.

वहीं, शरदकालीन गन्ना बिजाई के लिए किसान भाई-बहन आवेदन 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक कर सकते हैं.

किन इलाकों के किसानों को मिलेगा योजना का लाभ?

“गन्ने में कृषि यंत्रों का मशीनीकरण” (Mechanization in Sugarcane Implements) योजना की शुरुआत हरियाणा सरकार द्वारा की गई है, जिसके तहत हरियाणा के प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों के पात्र किसानों को योजना का लाभ दिया जाएगा. इनमें शामिल है-

  • यमुनानगर

  • नारायणगढ़

  • शाहाबाद 

  • करनाल

  • असंध

  • भादसों 

  • पानीपत 

  • कैथल

  • रोहतक

  • सोनीपत

  • जींद 

  • पलवल

भूना, गोहाना और महम इन सभी क्षेत्रों के किसानों को इस सरकारी योजना के तहत अनुदान की सुविधा प्रदान की जाएगी.

योजना में कैसे करें आवेदन?

अगर आप कृषि यंत्र की खरीद करना चाहते हैं और इस सरकारी योजना में इच्छुक है, तो ऐसे में आप इस योजना में शामिल होने के लिए हरियाणा कृषि विभाग के आधिकारिक पोर्टल agriharyana.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सरकारी सब्सिडी पर कृषि यंत्रों की खरीद कर सकते हैं और भारी अनुदान का लाभ उठाकर फसल से अच्छा उत्पादन प्राप्त कर इनकम में भी इजाफा कर सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Sugarcane Farmers Subsidy Agricultural Implements Sowing Ratoon management
Published on: 10 September 2026, 12:30 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now