Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 24 March, 2020 3:57 PM IST

केंद्र और राज्य सरकार किसानों के लिए समय-समय पर कुछ न कुछ योजनाएं लाती रहती हैं. इन्हीं सब योजनाओं में एक योजना सोलर पम्प योजना है. आज (24 MARCH ) इसी योजना के संबंध में बिजली वितरण कंपनी ने स्पष्टीकरण जारी किया है. इस स्पष्टीकरण में कहा गया है कि जिन किसानों के पास सोलर पंप हैं, उन्हें बिजली सब्सिडी नहीं मिलेगी.


बता दें मध्य प्रदेश सरकार नवीन व नवकरणीय ऊर्जा विभाग ने सोलर पंप वितरण के लिए आवदेन मंगवाए थे. ये सोलर पम्प पात्र किसानों को राज्य और केंद्र सरकार के द्वारा दी जा रही सब्सिडी राशि पर बांटे जायेंगे. अब बिजली कंपनी ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है.

बिजली वितरण कंपनी के आदेशानुसार जो भी किसान सोलर पंप प्रदाय योजना के पम्प लेगा और जिस खेत में पम्प लगाएगा उस किसान को लिखित रूप में देना पढ़ेगा कि भविष्य में उस खेत के लिए बिजली कनेक्शन नहीं लेगा. यदि किसान बिजली कनेक्शन लेता भी है तो उसे बिजली कंपनी द्वारा जारी बिजली सब्सिडी नहीं मिलेगी. इसके अलावा किसान को स्वयं द्वारा ये प्रमाण-पत्र भी देना होगा कि जिस भूमि के लिए वह सोलर पंप चाहता है वहां पूर्व से बिजली कनेक्शन नहीं है.


बिजली वितरण कंपनी की उक्त बात से स्पष्ट है कि जो भी इस योजना के तहत सोलार पम्प लेगा. उस किसान को लिखित रूप (शपथ पत्र पर ) से देना पड़ेगा, "हम जिस कृषि भूमि के लिए ( खसरे या बटांकित खसरे) पम्प ले रहे हैं, उस भूमि पर हम आगे भविष्य में बिजली सब्सिडी की मांग नहीं करेंगे और अगर मांग करते भी हैं तो सब्सिडी कंपनी देगी या नहीं, यह कंपनी तय करेगी. "


हालांकि अगर किसान पहले से किए गए पंप का कनेक्शन कटवा लेता है या अनुदान छोड़ देता है, तब उसे सोलर पंप स्थापना पर अनुदान दिया जा सकता है.

English Summary: Solar pump farmers will not get subsidy
Published on: 24 March 2020, 04:05 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now