Success Story: बस्तर की मिट्टी से उभरी महिला एग्रीप्रेन्योर अपूर्वा त्रिपाठी, हर्बल उत्पादों से बना रहीं वैश्विक पहचान 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल कृषि में मशीनों के उपयोग में STIHL की भूमिका: भारतीय खेती के लिए आधुनिक समाधान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 18 March, 2023 11:00 AM IST
बाजार में बढ़ी सोलर कूलर की मांग

Delhi News: गर्मी आते ही बाजार में पंखे, कूलर, एसी की मांग काफी अधिक बढ़ जाती है और कीमत बढ़े भी क्यों ना क्योंकि गर्मी से बचाव के यही कुछ साधन हैं. ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिल रहा है. फरवरी महीने से ही इस बार गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है. जिसके चलते मौसम विभाग नें राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी की चेतावनी भी जारी की है. गर्मी को देखते हुए दिल्ली के बाजारों में कूलर की मांग काफी बढ़ने लगी है, लेकिन यह कूलर ऐसे वैसे नहीं बल्कि सोलर पावर से चलते हैं. लोग इन कूलरों को खरीद कर ना सिर्फ प्राकृतिक साधनों के संरक्षण में अपना योगदान दे रहे हैं, बल्कि अपने पैसों की भी बचत कर रहे हैं.

सोलर कूलर लोगों में चर्चित

दिल्ली के बाजारों में इन दिनों सोलर कूलर की मांग बढ़ रही है. सोलर कूलर इन दिनों इसलिए भी लोगों को भा रहा है क्योंकि गर्मियों में बिजली की मांग और खपत काफी अधिक रहती है, जिसके चलते अधिक लोड पड़ने से कई बार लोगों को बिजली की कटौती का सामना करना पड़ता है. मगर अब लोगों को इस समस्या से छूटकारा मिलेगा. इसके अलावा ग्राहकों के सिर से बिजली के खर्च का बोझ भी कम होगा. बता दें कि इन सोलर कूलर की कीमत 3 हजार रुपए से लेकर 22 हजार रुपए है. सोलर पावर से चलने वाले यह कूलर प्लास्टिक और मेटल बॉडी से बने हैं.

ये भी पढ़ेंः बिजली के बिल से बचने के लिए फ्री में लगवाएं सोलर प्लांट, यहां जानें पूरी खबर

ऑनलाइन भी उपलब्ध है ये सोलर कूलर

सोलर कूलर का यह प्रयास प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है. बिजली के बजाए ये कूलर सूरज की रोशनी से चार्ज होगी. यह सोलर कूलर दिल्ली के बाजारों के साथ-साथ अब ऑनलाइन प्लैटफॉर्म में उपलब्ध हो रहे हैं. अब देखना होगा कि क्या दिल्ली की पिघलाने वाली गर्मी के बीच ये सोलर कूलर अपना काम कर पाएंगे या नहीं.

English Summary: Solar cooler demand increased in the market in summer, know the price
Published on: 18 March 2023, 10:20 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now