Sugarcane Variety: गन्ने की नई किस्म Co-18022 (कर्ण-18) की खेती कर आय बढ़ाएं 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल Success Story: बस्तर की मिट्टी से उभरी महिला एग्रीप्रेन्योर अपूर्वा त्रिपाठी, हर्बल उत्पादों से बना रहीं वैश्विक पहचान Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 31 March, 2023 1:30 PM IST
आलू की खेती के लिए पेप्सिको का इंटेलिजेंस मॉडल

पेप्सिको इंडिया, जो एक सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी है, कंपनी ने किसानों को आलू की अच्छी उपज प्राप्त करने के लिये एक शुरुआत की है. इस साल आलू की बंपर पैदावार हुई है पर अच्छी बिक्री न होने के कारण किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है. उपज की अच्छी कीमत न मिलने के कारण किसान परेशान नजर आ रहे हैं. इसको देखते हुए कंपनी ने फसल के सही उपयोग के लिए एक इंटेलिजेंस मॉडल की घोषणा की.

कंपनी ने ग्लोबल एग्री टेक्नोलॉजी कंपनी, क्रोपिन के सहयोग से खेत इंटेलिजेंस मॉडल तैयार किया है, जो फसल की किस्मों और स्थानों के अनुरूप है. पेप्सिको की यह पहल भारत के गुजरात और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में एक प्रायोगिक परियोजना के रूप में लागू की जा रही है.

 

पेप्सिको के अनुसार, भारत के अधिकतर किसानों के पास एक हेक्टेयर से भी कम मात्रा में भूमि है और खेती में पानीउर्वरक और कीटनाशकों जैसे कृषि-लागतों की अधिकतम खपत के कारण किसानों को लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ेंः आलू की उन्नत खेती

कंपनी ने कहा अगर जल्दी पूर्वानुमान नहीं लगाया गया तो ब्लाइट फसल रोग के कारण आलू की उपज को काफी नुकसान हो सकता है. देश के उत्तरी भागों में विशेष रूप से आलू के किसानों के लिए जमीनी ठण्ड के कारण फसल को काफी नुकसान होता है. कंपनी एक प्रणाली के तहत 10 दिनों के लिए पहले से मौसम के बारे में पूर्वानुमान दे सकती है, जो डेटा के आधार पर फसल स्वास्थ्य की अच्छी तरह से निगरानी कर सकती है.

English Summary: Soft drink company PepsiCo big announcement, bringing intelligence model for potato crop
Published on: 31 March 2023, 12:05 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now