Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 16 July, 2023 3:11 PM IST
स्टेट बैंक में नौकरी करने का मौका

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) म्यूचुअल फंड को रिलेशनशिप मैनेजर के पद के लिए योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों की तलाश है. बता दें कि इस पद पर काम करने वाले लोगों का काम बैंक व क्लाइंट के बीच संबंध बेहतर बनाए रखने का होता है. वहीं, रिलेशनशिप मैनेजर बैंक में ग्राहकों की सभी शिकायतों को आसानी से हल करने का भी काम देखते हैं. तो आइये जानें इस पद पर आवेदन करने के लिए किन-किन बातों पर रखना होगा ध्यान.

इस विभाग में करना होगा काम

अगर कोई उम्मीदवार इस पद के लिए इच्छुक है तो आवेदन कर सकता है. वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक, स्टेट बैंक में रिलेशनल मैनेजर पद के लिए भर्ती की संख्या केवल एक है. चयनित उम्मीदवार को बैंक के विनिर्माण विभाग में काम करना होगा. वहीं, वर्क लोकेशन गुड़गांव बताया जा रहा है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एसबीआई म्यूचुअल फंड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इस पद पर आवेदन करने के लिए कोई आयु सीमा नहीं है.

यह भी पढ़ें- Rajasthan High Court में निकली है बंपर भर्ती, अन्य राज्य के लोग भी कर सकते हैं अप्लाई, देखें नोटिफिकेशन

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले एसबीआई म्यूचुअल फंड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. जहां करियर ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अपना आवेदन पूरा करके जमा करना होगा. इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ, संबंधित क्षेत्र में 2 से 4 साल का अनुभव भी अनिवार्य है. हालांकि, इस पद पर सैलेरी कितनी मिलेगी, इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं है. लेकिन अनुभव व पिछले वेतन के हिसाब से चयनित उम्मीदवारों को मासिक भुगतान किया जायेगा.

वहीं, इस पद पर अप्लाई करने के लिए कोई भी फीस देने की आवश्यकता नहीं है. इस जॉब से संबंधित अधिक जानकारी और आवेदन करके के लिए हमारे दिए गए लिंक पर क्लीक करें.

English Summary: SBI Mutual Fund Hiring Graduates for Relationship Manager Post
Published on: 16 July 2023, 03:22 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now