Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल Success Story: बस्तर की मिट्टी से उभरी महिला एग्रीप्रेन्योर अपूर्वा त्रिपाठी, हर्बल उत्पादों से बना रहीं वैश्विक पहचान Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 21 August, 2019 5:43 PM IST

अगर आपके पास भी भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का एटीएम कार्ड है तो बता दें कि जल्दी ही बैंक इसे बंद करने वाली है. जी हां, अब कुछ ही दिनों बाद बैंक द्वारा दिए गए प्लास्टिक के डेबिट कार्ड अतीत की बात हो जाएंगें. दरअसल डिजिटल लेन-देन एवं भुगतान प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए एसबीआई ये कदम उठाने वाली है.

देश में 90 करोड़ से अधिक के पास है डेबिट कार्ड :

एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्टेट बैंक के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा कि हम बहुत जल्दी ही डेबिट कार्ड को प्रचलन से बाहर करने जा रहे हैं और इसके लिए योजना बनाई जा रही है. उन्होंने ये भी कहा कि वो इस मुद्दे को लेकर आश्वस्त हैं कि योजना के पूरे होने पर कार्ड को प्रचलन से बाहर कर दिया जाएगा. इस बारे में उन्होंने ये भी बताया कि डिजिटल समाधान के लिए 'योनो'  मंच को लाने की तैयारी है.

बनाए जाएंगें योनो कैशप्वाइंटः

रजनीश कुमार ने बताया कि योनो मंच को हम बढ़ावा देने जा रहे हैं, जिसके बाद से एटीएम मशीनों से नकदी की निकासी की जा सकती है. इसके अलावा लोग दुकानों से भी खरीददारी कर सकते हैं.

बता दें कि आज़ भारत में क्रेडिट कार्ड के अलावा करोड़ों में डेबिट कार्ड यूज़र हैं, जो चेक की जगह इसका उपयोग बड़ी मात्रा में नकदी के लेनदेन के लिए करते हैं. डेबिट कार्डो से इस समय टेलीफोन और इंटरनेट के ज़रिये खरीददारी करने की सुविधा मौजूद है.

English Summary: sbi atm card will be close after few days
Published on: 21 August 2019, 05:48 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now