SHS Bihar CHO Recruitment 2025: राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार (SHS Bihar) ने स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर लेकर आई है. योग्य उम्मीदवारों के लिए समिति ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) के 4500 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह भर्ती राज्य के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सशक्त बनाने और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से की जा रही है. इस भर्ती में आवेदन प्रक्रिया 5 मई 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 26 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं.
स्वास्थ्य क्षेत्र में अपना करियर बनाने का यह एक बेहतरीन मौका है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर आवेदन करें और अंतिम तिथि का इंतजार न करें. इस भर्ती से जुड़ी हर एक जानकारी नीचे लेख में विस्तार से बताई गई है.
रिक्तियों का विवरण (Vacancy Details)
वर्ग |
पदों की संख्या |
अनारक्षित (UR) |
979 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) |
245 |
अनुसूचित जाति (SC) |
1243 |
अनुसूचित जनजाति (ST) |
55 |
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) |
1170 |
पिछड़ा वर्ग (BC) |
640 |
पिछड़ा वर्ग की महिलाएं (WBC) |
168 |
कुल पद |
4500 |
शैक्षणिक योग्यता
- B.Sc. नर्सिंग या पोस्ट बेसिक B.Sc. नर्सिंग के साथ 6 महीने का सामुदायिक स्वास्थ्य प्रमाणपत्र (CCH) होना चाहिए.
- CCH प्रमाणपत्र वर्ष 2020 या उसके बाद प्राप्त होना चाहिए.
- GNM धारक जो IGNOU या अन्य मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से CCH कोर्स कर चुके हैं, वे भी पात्र हैं.
आयु सीमा
वर्ग |
अधिकतम आयु सीमा |
UR/EWS (पुरुष) |
37 वर्ष |
UR/EWS (महिला) |
40 वर्ष |
BC/EBC (सभी) |
40 वर्ष |
SC/ST (सभी) |
42 वर्ष |
दिव्यांग (PwD) |
47 वर्ष |
SHSB कर्मचारी |
42 वर्ष |
वेतन (Salary Details)
वेतन घटक |
राशि |
नियत वेतन |
₹32,000/- |
प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन |
₹8,000/- |
कुल मासिक वेतन |
₹40,000/- |
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 3 परीक्षाओं को पास करना होगा. जो कुछ इस प्रकार से हैं.
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
- दस्तावेज़ सत्यापन
- अंतिम मेरिट लिस्ट
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में अलग-अलग वर्ग के उम्मीदवारों के विभिन्न आवेदन शुल्क तय किया गया है. जैसे कि-
वर्ग |
शुल्क |
सामान्य/BC/EBC/EWS |
₹500/- |
SC/ST (केवल बिहार निवासी) |
₹125/- |
महिला (केवल बिहार निवासी) |
₹125/- |
दिव्यांग (40% या अधिक) |
₹125/- |
अन्य राज्य के अभ्यर्थी |
₹500/- |
ऐसे करें आवेदन?
- इच्छुक उम्मीदवार को सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट bihar.gov.in पर जाना होगा.
- इसके बाद “Recruitment/Career” सेक्शन में जाएं.
- फिर “SHS Bihar CHO Notification 2025” लिंक पर क्लिक करें.
- विस्तृत नोटिफिकेशन पढ़ें.
- आवेदन फॉर्म में पुछी गई सभी जानकारी को सही से दर्ज करें और शुल्क जमा करें.
- आवेदन जमा करने के बाद उसकी प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें.