कम बारिश, महंगी खाद और बढ़ती गर्मी: किसानों के लिए क्या है समाधान? Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 22 June, 2026 6:01 PM IST
समृद्ध किसान उत्सव 2026

कृषि जागरण एवं कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), बिरौली, समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 24 जून 2026 को “समृद्ध किसान उत्सव” (किसान मेला) का आयोजन किया जाएगा. यह कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र, बिरौली परिसर में आयोजित होगा, जिसमें जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों प्रगतिशील किसानों, कृषि उद्यमियों, वैज्ञानिकों एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न हितधारकों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है.

इस विशेष आयोजन का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, नवीन कृषि नवाचारों तथा कृषि व्यवसाय के नए अवसरों से जोड़ना है. कार्यक्रम में TVS XL 100, Zydex, Somani Seedz, SBI और Indo American Hybrid Seeds कंपनी अपने स्टॉल लगाएंगी, जहां किसानों को उन्नत बीज, कृषि यंत्र, उर्वरक, जैविक उत्पाद, सिंचाई तकनीक तथा अन्य कृषि इनपुट्स की जानकारी प्राप्त होगी.

कार्यक्रम के दौरान कृषि वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञ किसानों को फसल प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, जल प्रबंधन, जलवायु अनुकूल खेती, पशुपालन, बागवानी एवं कृषि आधारित उद्यमिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन देंगे. किसानों को अपनी समस्याओं एवं जिज्ञासाओं के समाधान हेतु विशेषज्ञों से सीधे संवाद का अवसर भी मिलेगा.

आयोजन समिति ने बताया कि समृद्ध किसान उत्सव केवल एक किसान मेला नहीं, बल्कि ज्ञान, अनुभव और नेटवर्किंग का एक प्रभावी मंच है, जहां किसान नई तकनीकों को समझकर अपनी आय बढ़ाने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के उपाय जान सकेंगे.

कृषि जागरण एवं कृषि विज्ञान केंद्र, बिरौली ने जिले के किसानों, प्रगतिशील कृषकों, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) एवं कृषि उद्यमियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है.

यह कार्यक्रम किसानों को कृषि क्षेत्र की नवीनतम जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ आत्मनिर्भर एवं समृद्ध कृषि व्यवस्था के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

English Summary: samridh kisan utsav to be held at KVK birauli on June 24 showcasing modern farming technologies
Published on: 22 June 2026, 06:04 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now