Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 14 August, 2024 3:49 PM IST
शिवपुरी में आयोजित हुआ समृद्ध किसान उत्सव (Picture Source - Krishi Jagran)

MFOI Samridh Kisan Utsav 2024: कृषि जागरण ने आज 14 अगस्त, 2024 को मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले की बैंक कॉलोनी में स्थित मानस भवन (गांधी मैदान) में कृषि विभाग (शिवपुरी) और कृषि विज्ञान केंद्र (शिवपुरी) के सहयोग से 'एमएफओआई समृद्ध किसान उत्सव' का आयोजन किया. यह कार्यक्रम महिंद्रा ट्रैक्टर्स द्वारा प्रायोजित रहा, जिसे धानुका एग्रीटेक लिमिटेड और सोमानी सीड्स के सहयोग से संचालित किया गया, यहां आईसीएआर ने ज्ञान भागीदार की भूमिका निभाई. इस कार्यक्रम की थीम ‘समृद्ध भारत के लिए किसानों की आय अधिकतम करना’ रखी गई और इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को कृषि में नवीनतम प्रथाओं और नवाचारों के साथ जोड़ना रहा. इस एक दिवसीय उत्सव का विषय ‘टमाटर की खेती में रोग एवं कीट प्रबंधन, ट्रैक्टर उद्योग में नवाचार और ट्रैक्टर प्रबंधन’ रखा गया.

महिंद्रा ट्रैक्टर्स, धानुका और सोमानी सीड्स की प्रदर्शनी

शिवपुरी जिले में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने अपने न्यू टेक्नोलॉजी वाले ट्रैक्टर्स की प्रदर्शनी लगाई. इस दौरान जिले के कई किसानों ने कंपनी के स्टॉल पर जाकर पेश किए गए नए-नए ट्रैक्टरों की कीमत, फीचर्स और अन्य सावालों की जानकारी प्राप्त की.

शिवपुरी में महिंद्रा ट्रैक्टर्स, धानुका और सोमानी सीड्स की प्रदर्शनी

इस उत्सव में धानुका एग्रीटेक लिमिटेड और सोमानी सीड्स ने भी अपनी प्रदर्शनी लगाई. दोनों ही कंपनियों ने यहां अपने नवीनतम प्रोडक्ट्स पेश किए. इस दौरान जिले के कई किसानों ने इन प्रोडक्ट्स के बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं, हुए इन्हें खेती में शामिल करने पर भी विचार बनाया.

250 से अधिक किसान हुए शामिल

मानस भवन (गांधी मैदान) में आयोजित हुए इस एक दिवसीय कार्यक्रम में डॉ. पुनीत (केवीके प्रमुख शिवपुरी), जेसी गुप्ता (कृषि वैज्ञानिक), यूएस तोमर (डीडीए शिवपुरी), मुकेश भार्गव (कृषि वैज्ञानिक), गोविंद सिंह (प्रगतिशील किसान), दिनेश यादव (महिंद्रा ट्रैक्टर्स) और इंदर सिंह (धानुका) उपस्थित रहें. 

एमएफओआई समृद्ध किसान उत्सव में 250 से अधिक किसान हुए शामिल

इस कार्यक्रम में लगभग 250 से अधिक किसानों ने भाग लिया और टमाटर की खेती में रोग एवं कीट प्रबंधन के साथ-साथ ट्रैक्टर उद्योग में नवाचार और ट्रैक्टर प्रबंधन का जानकारी हासिल की.

किसानों को किए गए सम्मानित

इस एक दिवसीय कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शिवपुरी जिले के प्रगतिशील किसानों को अतिथियों के द्वारा प्रमाण पत्र वितरित करना रहा. किसानों ने कृषि के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर सफलता हासिल की, उनकी इसी मेहनत को मान्यता देने के लिए प्रमाण पत्र से उन्हें सम्मानित किया गया.

किसानों को किया गया सम्मानित

इस एक दिवसीय कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और ग्रुप फोटो के साथ हुआ, जो कृषक समुदाय को सशक्त बनाने और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के सफल प्रयास को दर्शाता है.

क्या है एमएफओआई 2024?

एमएफओआई/Millionaire Farmer of India Award किसानों को एक अलग पहचान दिलाने में मदद करता है. देश के किसानों को एक विशेष पहचान दिलाने के लिए कृषि जागरण ने 'मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया’ अवॉर्ड शो की पहल शुरू की है, जिसके माध्यम से एक या दो जिले या फिर प्रदेश स्तर पर ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर किसानों को एक अलग पहचान मिलेगी. कृषि जागरण की यह पहल देशभर के किसानों में से कुछ अग्रणी किसानों को चुनकर राष्ट्रीय के अलावा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान दिलाने का काम करेगी. इस अवॉर्ड शो में उन किसानों को सम्मानित किया जाएगा, जो सालाना 10 लाख रुपये से अधिक की कमाई कर रहे हैं और कृषि में नवाचार कर अपने आस-पास के किसानों के लिए मिसाल पेश कर रहे हैं.

MFOI अवार्ड्स 2024 का ऐसे बनें हिस्सा

एमएफओआई समृद्ध किसान उत्सव 2024/ MFOI Samridh Kisan Utsav 2024 में किसानों के अलावा, कृषि क्षेत्र से जुड़ी कंपनियां और अन्य लोग भी हिस्सा बन सकते हैं. इसके लिए आप MFOI 2024 या समृद्ध किसान उत्सव के दौरान स्टॉल बुक करने या किसी भी प्रकार की स्पॉन्सरशिप के लिए आप कृषि जागरण से संपर्क कर सकते हैं. वहीं, अवॉर्ड शो या अन्य किसी भी कार्यक्रम से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए आपको इस गूगल फॉर्म को भरना होगा. कार्यक्रम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए MFOI की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें.

English Summary: samridh kisan utsav organized in shivpuri farmers got information disease and pest management in tomato cultivation
Published on: 14 August 2024, 04:07 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now