Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 15 February, 2023 12:00 PM IST
Sachin Pilot के 'किसान लंच' में ये रहा खास

कांग्रेस के युवा नेता Sachin Pilot अपने पिता Rajesh Pilot द्वारा शुरू की गई 'किसान लंच' की परम्परा को हर साल निभाते हैं. इसी कड़ी में हाल ही में सचिन पायलट ने अपने पिता के रिवाज को आगे बढ़ाते हुए 'किसान लंच' का आयोजन किया. इसकी सबसे खास बात रही कि इसमें महमानों को मोटे अनाज से बने स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गये. सचिन पायलट द्वारा दिए गए इस किसान लंच कि चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है.

सचिन पायलट ने किया किसान लंच का आयोजन

इस किसान लंच का आयोजन सचिन पायलट के नई दिल्ली स्थित पायलट आवास पर किया गया. इस लंच आयोजन में पार्टी से जुड़े वरिष्ठ नेता और मीडिया से जुड़े मशहूर पत्रकारों को आमंत्रित किया गया. इस लंच पार्टी में रजत शर्मा, सुधीर चौधरी, पवन अग्रवाल, राजदीप सरदेसाई, अमिश देवगन, बरखा दत्त, निधि राजदान, शोभना भारतीय, कुमकुम चड्ढा,राजेश महापात्रा, अमित मिश्रा, किशोर अजवानी, सुमित अवस्थी,संगीता तिवारी, आशीष कुमार मौजूद रहे. इस दौरान सचिन पायलट की मां रमा पायलट भी मौजूद रहीं.

किसान लंच में परोसे गए मोटे अनाज से बने व्यंजन

इस ख़ास तरह के लंच में आमंत्रित लोगों को गांव-देहात का विशेष तरह का भोजन परोसा गया. इसमें मुख्य रूप से मोटे अनाज से बने व्यंजन परोसे गए. इसमें महमानों ने बाजरे-मक्के की रोटी, सरसों का साग, मेथी के पराठे और चटनी आदि का स्वाद चखा.

ये भी पढे़ेंः सांसदों के लिए विशेष लंच के माध्यम से पोषक-अनाज को बढ़ावा देने की बड़ी पहल, पढ़ें पूरी खबर

पायलट के पिता ने शुरू किया था किसान लंच का रिवाज

गौरतलब है कि 'किसान लंच' आयोजन की परम्परा सचिन पायलट के पिता स्वर्गीय राजेश पायलट ने शुरू की थी. किसान लंच का आयोजन हर साल राजेश पायलट खेती-बाड़ी से जुड़े लोगों से संपर्क में बने रहने के लिए किया करते थें. राजेश पायलट इस किसान लंच में गांव का देसी भोजन खिलाते थे. हर साल सचिन पायलट भी अपने पिता के नक्शे-कदम पर चलते हुए विशेष किसान लंच का आयोजन करते आए हैं. हर साल की तरह इस साल भी सचिन पायलट द्वारा आयोजित किसान लंच खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

English Summary: Sachin Pilot organized Kisan lunch, Millet dishes served
Published on: 15 February 2023, 12:07 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now