Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 18 March, 2026 4:00 PM IST
‘रायथु भरोसा योजना’

तेलंगाना सरकार ने किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए रायथु भरोसा योजना की शुरुआत की है. इस योजना का उद्देश्य है. किसानों को खेती के मौसम से पहले ही जरूरी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें बीज, खाद और अन्य कृषि जरूरतों के लिए किसी तरह की परेशानी न हो और हाल ही में  ए. रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली तेलंगाना सरकार ने ‘रायथु भरोसा योजना’ के तहत किसानों को आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस योजना की पहली किस्त किसान भाइयों के खाते में  22 मार्च को भेंजेगी.

पहली किस्त में सरकार कितने रुपये का वितरण करेंगी?

राज्य सरकार इस योजना के तहत पहली किस्त के रुप में लगभग 3,590 करोड़ रुपये सीधे किसानों के बैंक खातों में वितरण करेंगी. इस चरण में करीब 70 लाख किसानों को इस योजना की किस्त का लाभ मिलेगा. साथ ही इस योजना का विशेष लाभ उन किसान भाइयों को मिलेगा, जिनके पास एक एकड़ कृषि भूमि है.

बता दें कि इस योजना की पहली किस्त किसानों को सरकार द्वारा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से दी जाएगी, जिससे लाभार्थियों तक इस योजना की पैसा सीधे उनके खाते में पहुंच जाएगा.

तीन किस्तों में मिलेगा पूरा लाभ

किसानों को रायथु भरोसा योजना के तहत कुल 9,000 करोड़ रुपये किसानों को दिए जाएंगे. यह राशि तीन अलग-अलग किस्तों में जारी की जाएगी-

  • पहली किस्त-  22 मार्च को – 3,590 करोड़ रुपये

  • दूसरी किस्त- लगभग 20 दिन बाद – 2,650 करोड़ रुपये

  • तीसरी किस्त- अप्रैल के अंत तक जारी होगी

साथ ही तेलंगाना सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि पूरी प्रक्रिया DBT के जरिए होगी, जिससे किसानों को किसी भी परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा और देरी, गड़बड़ी जैसी समस्या भी नही आएगी.

रायथु भरोसा योजना क्या है ?

‘रायथु भरोसा योजना’ तेलंगाना सरकार की प्रमुख किसान कल्याण योजनाओं में से एक है. इस योजना की शुरुआत राज्य के किसानों की परेशानियों को देखते हुए शुरु की गई है, क्योंकि राज्य में कुछ ऐसे किसान है, जिनकी आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर है कि खेती करने के दौरान उनको बीज, खाद और अन्य कृषि जरूरते होती है और जरुरतों को पूरा करने के लिए किसानों का कर्ज तक लेने की नौबत आ जाती है. ऐसे में यह योजना किसानों के लिए किसी बाण से कम नहीं, इस योजना की राशि की मदद से किसान अपनी खेती से जुड़ी सभी जरुरतों को पूरा कर लेंगे. 

किन किसानों को मिलेगा लाभ?

  • इस सरकारी योजना का लाभ उन किसानों को मिलेगा, जिनके पास खेती योग्य जमीन होगी.

  • इसके अलावा, इस सरकारी योजना का लाभ उन किसानों को दिया जाएगा, जिनका नाम सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज है.

  • ‘रायथु भरोसा योजना’ के तहत छोटे और सीमांत किसान, जिन्हें प्राथमिकता दी जाती है. साथ ही इस योजना की शुरुआत से किसानोॆं की आय में बढ़ोतरी होगी और वह आत्मनिर्भर बन सकेंगे.

किसानों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह योजना?

  • इस योजना के माध्यम से समय पर आर्थिक सहायता

  • खेती की लागत में मदद

  • कर्ज पर निर्भरता में कमी

  • उत्पादन क्षमता में वृद्धि

लेखक: रवीना सिंह
English Summary: Rythu Bharosa Scheme Farmers in this state to receive Rs 9000 crore
Published on: 18 March 2026, 04:07 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now