कम बारिश, महंगी खाद और बढ़ती गर्मी: किसानों के लिए क्या है समाधान? Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 13 June, 2026 11:00 PM IST
RPCAU Premier League 2026

डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों और छात्रों ने आरपीसीएयू प्रीमियर लीग क्रिकेट का शुभारंभ किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ पी एस पांडेय ने कहा कि शिक्षकों, वैज्ञानिकों और छात्रों के यह पहल सराहनीय है. उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है. उन्होंने कहा कि खेल हमें जीवन में अनुशासन सिखाते हैं. ‌खेल से यह प्रेरणा मिलती है कि हमे हार से हार नहीं माननी चाहिए और हारने के बाद भी जीतने का लगातार प्रयास करते रहना चाहिए. 

कार्यक्रम के दौरान पूर्व डीजी आइसीएआर डॉ मंगला राय ने कहा कि विश्वविद्यालय कुलपति डॉ पांडेय के नेतृत्व में लगातार प्रगति कर रहा है. उन्होंने कहा कि अभी हाल में विश्वविद्यालय ने रैंकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. शिक्षक, कर्मचारी और छात्रों के बीच खेल से न सिर्फ स्वास्थ्य का सुधार होता है बल्कि लोगों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण का भी विकास होता है.

डीन पीजीसीए डॉ मयंक राय ने कहा कि विश्वविद्यालय आने वाले समय में फुटबॉल लीग की भी शुरुआत करने पर विचार कर रहा है. विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ कुमार राज्यवर्धन ने बताया कि आरपीसीएयू प्रीमियर लीग के तहत विश्वविद्यालय में अलग अलग छह टीम बनाई गई है. साप्ताहिक अवकाश के दौरान इस लीग के खेल का क्रम से लगातार आयोजन होता रहेगा.

समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पी एस पांडेय ने बैटिंग की और पूर्व डीजी आइसीएआर डॉ मंगला राय ने बालिंग की इसके बाद पुनः डॉ पांडेय ने बालिंग किया जबकि डॉ मंगला राय ने बैटिंग की. विश्वविद्यालय में फिलहाल चार टीमें बनाई गई हैं.

भविष्य में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, फुटबॉल सहित अन्य खेलों कओ भी क्रम से आयोजित करने का प्रयास किया जा रहा है. विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इंडोर और आउटडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का भी निर्माण किया गया है.

English Summary: rpcau premier league cricket inauguration at pusa
Published on: 13 June 2026, 11:03 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now