Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 9 October, 2022 4:31 PM IST
दिल्ली में 24 घंटे खुलेंगे रेस्टोरेंट

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया है कि दिल्ली में 300 से ज्यादा ऐसे प्रतिष्ठान हैं जोकि अब 24 घंटे खुले रहेंगे. इसमें रेस्टोरेंट से लेकर मेडिकल शॉप्स सभी शामिल हैं. यह फैसला 2016 से ही सरकारी फाइलों में अटका पड़ा था लकिन अब इसे अनुमति मिल गई है. उम्मीद की जा रही है कि इस फैसले से दिल्ली में नाइट लाइफ के कल्चर को बढ़ावा मिलेगा. आपको बता दें कि इसमें ट्रांसपोर्ट-ट्रैवल सहित कई KPO और BPO को भी शामिल किया गया है.

लंबित पड़े थे कई आवेदन

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए श्रम विभाग की ओर से देर लगाने जैसे मुद्दे भी उठाए. आपको बता दें कि इस फैसले को मंजूरी दिलाने के लिए कुल 346 आवेदन लंबित थे, जिसमें 2016 के 18 आवेदन, 2017 के 26, 2018 के 83 आवेदन, 2019 के 25, 2020 के 04, और 2021 के 74 आवेदनों  पर श्रम विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई थी.

ये भी पढ़ें: दिवाली में मिलने वाले इन Gifts और Bonus पर लगेगा Tax, जारी हुआ नया नियम

आवेदनों को अटकाने वाले अधिकारियों पर होगी कर्रवाई

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने श्रम विभाग से यह सुनिश्चित करने कि लिए कहा कि आगे इस तरीके की कोई देरी न हो और सिस्टम पारदर्शी और प्रभावी हो. इसके अलावा आवेदन अटकाने वाले अधिकारियों की जांच की जाए और उन पर कार्रवाई की जाए.

दिल्ली में नाइट लाइफ का कल्चर हो सकता है विकसित

दिल्ली देश की राजधानी है और यहां पर विकास करने की अपार संभावनाएं हैं जिसके चलते दूसरे देशों की तरह यहां पर भी नाइट लाइफ का कल्चर विकसित हो सकता है. लेकिन इसके साथ एक सवाल भी खड़ा होता है कि क्या दिल्ली उतनी सेफ है कि लोग बिना किसी फिक्र के देर रात घर से बाहर घूम सकें.  

English Summary: restaurant and medical shops will be open for 24 hours in delhi
Published on: 09 October 2022, 04:34 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now