Success Story: रासायनिक खेती का खर्च घटाकर जैविक खेती की ओर बढ़े वीरेंद्र सिंह, जायडेक्स की जायटॉनिक टेक्नोलॉजी से गेहूं की खेती में मिला फायदा बिहार में बदलेगी बागवानी की तस्वीर! वैज्ञानिकों ने उगाया एवोकाडो, ₹1500 किलो तक बिकता है फल Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 10 September, 2026 4:11 PM IST
राशन कार्ड पर बड़ा अपडेट (Image Source-AI generate)

राशन कार्ड उभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. खासकर उन लाभार्थियों के लिए जो हर महीने अपने राशन कार्ड के जरिए सरकारी राशन लेते हैं, लेकिन इस सरकारी योजना में कुछ ऐसे लाभार्थी है, जिन्होंने काफी समय से राशन जनवितरण प्रणाली यानी PDS दुकान से राशन नहीं उठाया है. ऐसे लाभार्थियों को ‘साइलेंट राशन कार्डधारी’ की श्रेणी में रखा जा रहा है. साथ ही झारखंड में ऐसे कार्डधारकों के राशन कार्ड को 1 अक्टूबर 2026 से अस्थायी रूप से निष्क्रिय करने की तैयारी है.

सरकार की ओर से ऐसे लाभार्थियों को अपने राशन का उठाव करने और जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के लिए समय दिया गया है. वहीं, मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 21 सितंबर तक संबंधित लाभार्थियों को राशन उठाने का मौका मिलेगा. ऐसे में अगर तय समयसीमा के भीतर लाभार्थियों ने राशन नहीं लिया, तो 1 अक्टूबर से कार्ड अस्थायी रूप से निष्क्रिय किया जा सकता है.

छह महीने से राशन नहीं लेने वालों पर कार्रवाई

सरकार राशन वितरण व्यवस्था को ज्यादा पारदर्शी बनाने और निष्क्रिय या संदिग्ध राशन कार्डों की पहचान करने की दिशा में काम कर रही है. इसके तहत उन कार्डधारकों की पहचान की जा रही है, जिन्होंने लगातार छह महीने या उससे अधिक समय से PDS दुकानों से राशन नहीं लिया है. ऐसे लाभार्थियों को ‘साइलेंट कार्डधारी’ कहा जा रहा है. इन कार्डों को निष्क्रिय करने का उद्देश्य यह पता लगाना है कि कार्ड वास्तव में जरूरतमंद परिवार के इस्तेमाल में है या नहीं.

वहीं,अगर कोई पात्र परिवार किसी वजह से कई महीनों से राशन नहीं उठा पाया है, तो उसे निर्धारित समयसीमा के भीतर राशन उठाने की प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए. ऐसा करने से कार्ड को सक्रिय रखने में मदद मिल सकती है.

कब तक लाभार्थी राशन उठा सकते हैं?

साइलेंट राशन कार्डधारियों के लिए 21 सितंबर 2026 महत्वपूर्ण समयसीमा बताई जा रही है. जिन लाभार्थियों ने लंबे समय से राशन नहीं लिया है, उन्हें इस तारीख तक PDS दुकान से अपना निर्धारित राशन उठाने का मौका दिया गया है. अगर लाभार्थी तय अवधि में राशन उठा लेते हैं, तो उनका कार्ड सक्रिय रहने की संभावना है. वहीं, अगर 21 सितंबर तक राशन नहीं उठाया गया तो संबंधित कार्ड को 1 अक्टूबर से अस्थायी रूप से निष्क्रिय किया जा सकता है.

किन लोगों के राशन कार्ड हो सकते हैं निष्क्रिय?

इस कार्रवाई का मुख्य फोकस ऐसे राशन कार्डों पर है जिनसे लंबे समय से सरकारी राशन का उठाव नहीं हुआ है. यानी केवल राशन कार्ड बना होना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि उसका वास्तविक इस्तेमाल भी देखा जा रहा है.

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लोगों ने अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड बनवाया, लेकिन वे PDS दुकानों से नियमित रूप से राशन नहीं ले रहे हैं. ऐसे कार्डों की जांच कर उन्हें निष्क्रिय करने की तैयारी की जा रही है. इस प्रक्रिया का एक उद्देश्य फर्जी और निष्क्रिय राशन कार्डों को हटाना भी बताया जा रहा है, ताकि सरकारी खाद्यान्न का लाभ वास्तविक पात्र परिवारों तक पहुंचाया जा सके.

e-KYC भी है बेहद जरूरी

राशन कार्ड से जुड़ी इस पूरी प्रक्रिया में e-KYC को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. केंद्रीय स्तर पर ऐसे साइलेंट राशन कार्डधारियों के कार्ड को अस्थायी रूप से निष्क्रिय करने और इसके बाद e-KYC के जरिए लाभार्थियों का सत्यापन पूरा करने की व्यवस्था पर जोर दिया गया है. इसके अलावा, कार्ड अस्थायी रूप से निष्क्रिय होने के बाद भी पात्र लाभार्थियों को अपनी पहचान और पात्रता साबित करने का अवसर मिलेगा. इसके लिए उन्हें e-KYC और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

1 अक्टूबर के बाद भी मिलेगा मौका

अगर किसी लाभार्थी का कार्ड 1 अक्टूबर के बाद अस्थायी रूप से निष्क्रिय हो जाता है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि उसका राशन कार्ड हमेशा के लिए खत्म हो गया. पात्र लोगों को अपनी e-KYC और सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने का अवसर दिया जाएगा.

बताई गई व्यवस्था के अनुसार, ऐसे लाभार्थियों को 1 जनवरी 2027 तक अपनी e-KYC पूरी कराने का मौका मिलेगा. इस अवधि में फील्ड वेरिफिकेशन के माध्यम से भी लाभार्थी का सत्यापन किया जा सकता है. यानी जिन लोगों का कार्ड अस्थायी रूप से निष्क्रिय होता है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है. लेकिन उन्हें निर्धारित अवधि के भीतर जरूरी प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Ration Card Update Ration Supply Stopped October 1 last-date Collect Ration Deadline
Published on: 10 September 2026, 04:19 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now