Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 19 October, 2026 5:03 PM IST
राशन कार्ड में सदस्य जोड़ना या हटाना है तो क्या करें? (Image Source-AI generate)

देश के करोड़ों लोग सरकारी राशन का लाभ उठा रहे हैं, जिससे उनका अधिक फायदा हो रहा है. इसी के चलते सरकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के लाभ उठा रहे लाभार्थियों के लिए बेहद ही सख्त नियम कर दिए है. अगर किसी राशन लाभार्थी का नाम राशन कार्ड में गलत पाया जाता है, तो उसका राशन कार्ड रद्द कर दिया जाएगा. ऐसे में कई ऐसे लाभार्थी है, जिनके मन में यह सवाल है कि राशन कार्ड में सदस्य जोड़ना या हटाना है तो क्या करें? तो आइए आगे जानें इस सवाल का जवाब.

राशन कार्ड में सदस्य जोड़ने या हटाने की जरूरत कब पड़ती है?

परिवार की परिस्थितियों में बदलाव होने पर राशन कार्ड में संशोधन की आवश्यकता पड़ सकती है. उदाहरण के लिए, परिवार में बच्चे का जन्म होने पर उसका नाम जुड़वाना, विवाह के बाद परिवार की जानकारी में बदलाव करना या किसी सदस्य की मृत्यु होने पर उसका नाम हटवाना जरूरी हो सकता है. इसके अलावा, दूसरे स्थान पर रहने या परिवार के अलग होने जैसी परिस्थितियों में भी राशन कार्ड का विवरण अपडेट कराने की जरूरत पड़ सकती है. इसलिए परिवार की जानकारी में बदलाव होने पर संबंधित विभाग की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार विवरण अपडेट कराना चाहिए.

राशन कार्ड से जुड़ी शिकायत कैसे दर्ज करें?

अगर राशन उपभोक्ता है और आपके मन में यह सवाल आ रहा है कि कैसे राशन कार्ड से जुड़ी शिकायत को दर्ज किया जा सकता है, तो आप इन प्रक्रियाओं के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं-

  • लाभार्थी सबसे पहले संबंधित अन्न सहायता पोर्टल या निर्धारित शिकायत माध्यम पर जाएं और राशन कार्ड से संबंधित शिकायत का विकल्प का चुनाव करें.

  • इसके बाद सदस्य का नाम जोड़ने, हटाने या राशन कार्ड में संशोधन से जुड़ी अपनी समस्या स्पष्ट रूप से दर्ज करें.

  • अब उपलब्ध विकल्पों में से अपनी जरूरत के अनुसार सदस्य जोड़ने, हटाने या राशन कार्ड में संशोधन से संबंधित विकल्प का चयन करें.

  • इसके बाद राशन उपभोक्ता मांगी गई जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करें. यदि दस्तावेज अपलोड करने के लिए कहा जाए, तो संबंधित प्रमाण उपलब्ध कराएं.

  • उसके बाद विवरण की जांच करने के बाद शिकायत सबमिट करें. यदि शिकायत संख्या या संदर्भ संख्या मिलती है, तो उसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखें.

WhatsApp और IVRS से कैसे मदद लें?

आप राशन कार्ड से जुड़ी शिकायत के लिए WhatsApp नंबर 9868200445 और IVRS नंबर 14457 दिए गए हैं. इन माध्यमों का इस्तेमाल शिकायत दर्ज करने या संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है. यानी की आप WhatsApp के माध्यम से सहायता लेने के लिए दिए गए नंबर पर संदेश भेजकर अपनी समस्या बताई जा सकती है. 

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Ration Card Member Add Remove Process How to file Complaint
Published on: 19 October 2026, 05:09 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now