देश की बेटियों के लिए सरकार कई कल्याणकारी सरकारी योजनाएं चला रही है. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की मेधावी छात्राओं के लिए एक बड़ा ऐलान किया है, जिससे प्रदेश में बेटियों की खुशी का कोई ठीकाना नहींं है. रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना जिसके तहत योगी सरकार ने होनार छात्राओं को फ्री स्कूटी प्रदान कर रही है.साथ ही बता दें कि सरकार ने यह सौगात छात्राओं को पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने के अलावा, उच्च शिक्षा के दौरान आने-जाने की समस्या को आसान बनाने के लिए दी है.
योजना को कब मिली मंजूरी?
रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को 21 जुलाई 2026 को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी गई. सरकार के अनुसार, 2025-26 शैक्षणिक सत्र में स्नातक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को योजना का लाभ दिया जाएगा. साथ ही इसके लिए संबंधित कॉलेज या विश्वविद्यालय में मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा.
इसके अलावा, उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले राज्य विश्वविद्यालयों, निजी विश्वविद्यालयों और राज्य विश्वविद्यालयों से संबद्ध सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी कॉलेजों की पात्र छात्राओं को योजना में शामिल किया गया है.
राज्य के कितने छात्राओं को मिलेगा फायदा?
अगर आप यूपी में रहती है और इस सरकारी योजना का लाभ उठाने का सोच रही है, तो बता दें कि रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के पहले चरण में सरकार ने करीब 50 हजार छात्राओं को लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है और याथ ही योजना के लिए सरकार ने करीब 400 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है, ताकि उन छात्राओं को मदद मिल सकें जो कमजोर वर्ग से और पढ़ने में बेहद ही तेज और बुद्धिमान है.
स्कूटी के साथ और किन खर्चों पर मिलेगी मदद?
योजना के तहत पात्र छात्राओं को केवल स्कूटी ही नहीं दी जाएगी, बल्कि रजिस्ट्रेशन फीस और इंश्योरेंस से जुड़े खर्च का भी सरकार की ओर से वहन किए जाने का प्रावधान बताया गया है. इसके अलावा छात्राओं को शुरुआती तौर पर 5 लीटर पेट्रोल भी उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई है. इससे छात्राओं को स्कूटी प्राप्त करने के बाद शुरुआती खर्चों का बोझ नहीं उठाना पड़ेगा.
निराश्रित, दिव्यांग और शहीद परिवारों की छात्राओं के लिए क्या छूट?
योजना में कुछ विशेष श्रेणी की छात्राओं के लिए अलग प्रावधान भी किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक, निराश्रित, दिव्यांग और शहीदों के आश्रित परिवारों से आने वाली छात्राओं के लिए सामान्य मेरिट और आय सीमा के मानक लागू नहीं होंगे. साथ ही मुख्यमंत्री की ओर से ऐसी पात्र छात्राओं को अनिवार्य रूप से स्कूटी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं.
कौन ले सकता है योजना का लाभ?
-
योजना के तहत पात्रता के लिए कुछ प्रमुख शर्तें बताई गई हैं, जो कुछ इस तरह से हैं-
-
छात्रा को उत्तर प्रदेश की स्थायी निवासी होना जरूरी होगा.
-
योजना के तहत छात्रा प्रदेश के किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय में अध्ययनरत होना चाहिए.
-
छात्राओं के परिवार की वार्षिक आय 10 लाख रुपये तक होना जरुरी है.
इसके अलावा, स्नातक या संबंधित परीक्षा में कॉलेज या विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में निर्धारित स्थान हासिल करना शामिल है. हालांकि, अंतिम पात्रता शर्तें सरकार की आधिकारिक गाइडलाइन जारी होने के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट होंगी.
लेखक: रवीना सिंह