किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान रबी सीजन में कमाना चाहते हैं मोटा मुनाफा? उगाएं मटर की ये टॉप 3 उन्नत किस्में किसानों को बड़ी राहत! अब ड्रिप और मिनी स्प्रिंकलर सिस्टम पर मिलेगी 80% सब्सिडी, ऐसे उठाएं योजना का लाभ जायटॉनिक नीम: फसलों में कीट नियंत्रण का एक प्राकृतिक और टिकाऊ समाधान Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
बिहार के नए कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने कृषि विभाग मुख्यालय में पद ग्रहण कर किसानों को दिया यह आश्वासन

बिहार के नए कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने मंगलवार मीठापुर स्थित कृषि विभाग के मुख्यालय में औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और उन्हें विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों तथा वर्तमान प्रगति से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।

पदभार ग्रहण करने के उपरांत अपने संबोधन में कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने किसानों के हित में बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य के किसानों को समय पर और उचित मूल्य पर बीज, खाद, पानी तथा बिजली उपलब्ध कराना विभाग की मुख्य जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

मंत्री यादव ने बिहार की कृषि अर्थव्यवस्था पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राज्य के जी॰डी॰पी॰ में कृषि एवं इससे जुड़े क्षेत्र का योगदान लगभग 21 प्रतिशत है, जबकि बिहार की 76 प्रतिशत आबादी की आजीविका कृषि पर आाधारित है। ऐसे में किसानों की आय बढ़ाना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री की परिकल्पना खुशहाल भारत के लिए मजबूत किसान आवश्यक के प्रति कटिबद्धता दोहराई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विभाग और किसान मिलकर कृषि उत्पादन बढ़ाने, एग्रो इकोनॉमी को मजबूत करने और बिहार को कृषि क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे।

बिहार के नए कृषि मंत्री राम कृपाल यादव

मंत्री ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की सभी कृषि संबंधी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा, ताकि वास्तविक लाभ सीधे किसानों तक पहुंचे। उन्होंने फसल के उत्पादन में वृद्धि, उनकी लागत में कमी और कृषि आधारित आय बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक खेती, आधुनिक तकनीक, गुणवत्तापूर्ण इनपुट और बेहतर सिंचाई सुविधाओं को प्राथमिकता देने पर बल दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि फसल विविधीकरण, कृषि यांत्रिकीकरण, समेकित खेती मॉडल, जल-प्रबंधन योजना और किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम जैसी केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चल रही कई महत्वाकांक्षी कृषि योजनाओं का लाभ तेजी से किसानों तक पहुंच सके, इसके लिए विभागीय कार्यो में और अधिक गति लाई जाएगी। कृषि क्षेत्र का समग्र विकास राज्य की समृद्धि के लिए अनिवार्य है।

English Summary: Ram Kripal Yadav takes charge at Agriculture Department Headquarters promises timely supply of seeds, fertilizers and electricity to farmers
Published on: 26 November 2025, 03:17 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now