Unnat Krishi Mela: रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव का आगाज़, हजारों किसानों का महासंगम 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल PM Kisan की 23वीं किस्त चाहिए? तो जल्द ही करें यह जरुरी काम, वरना अटक जाएगा पैसा! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 11 April, 2026 3:08 PM IST
गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना (Image Source- istockphoto)

राजस्थान सरकार ने राज्य में कृषि और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए सरकारी योजना की शुरुआत की है, जिसके चलते किसानों और पशुपालकों की आय में बड़ा इजाफा हो सकता है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल के अनुसार गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत की गई है, जिसके तहत पशुपालन करने, पशुओं के रखरखाव, शेड निर्माण और चारे के लिए ₹1 लाख तक ब्याज मुक्त लोन मुहैया कराया जाएगा.

योजना में क्या है खास?

गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना किसानों और पशुपालकों के लिए बेहद ही खास है, जिसके तहत पशुपालक परिवारों को ₹1 लाख तक का ब्याज मुक्त लोन दिया जा रहा है. यह योजना खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले उन परिवारों के लिए बनाई गई है, जिनकी आय का प्रमुख स्रोत पशुपालन है. वहीं,अब तक इस योजना के तहत 90 हजार से ज्यादा पशुपालक परिवारों को ₹683 करोड़ से अधिक की सहायता दी जा चुकी है.

समय पर भुगतान करने पर क्या फायदा है

इस सरकारी योजना में सबसे बड़ा फायदा यह है कि अगर लाभार्थी समय पर लोन चुका देता है, तो उसे एक भी रुपये का ब्याज नहीं देने पड़ता है. यानी की साफ है यह ऋण पशुपालाकों के लिए राहत साबित हो सकता है. उनको किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा और वह बिना तनाव के पशुपालन कर सकते हैं और अपने काम को आगे बढ़ा मुनाफा कमा सकते हैं.

लोन की राशि किन कामों में कर सकते हैं उपयोग?

अगर आप इस योजना में इच्छुक है तो आप इस स्कीम की राशि का उपयोग पशुपालन से जुड़े विभिन्न कार्यों में किया जा सकता है-

  • गाय-भैंस के लिए पक्का शेड बनाना

  • पशुओं के लिए चारा और पौष्टिक आहार खरीदना

  • पानी की व्यवस्था (खेली/टंकी निर्माण)

  • डेयरी से जुड़े आधुनिक उपकरण खरीदना

इन सुविधाओं से पशुपालकों की उत्पादकता बढ़ेगी और उनकी आय में सीधा इजाफा होगा.

पात्रता की शर्तें क्या हैं?

अगर आप इस सरकारी योजना में इच्छुक है, तो इसका लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं, जो कुछ इस प्रकार है-

  • इस योजना के तहत आवेदक राजस्थान का ग्रामीण निवासी होना चाहिए

  • परिवार के पास जन आधार और आधार कार्ड होना जरूरी है

  • परिवार का केवल एक सदस्य आवेदन कर सकता है

  • आवेदक पर पहले से अत्यधिक कर्ज नहीं होना चाहिए

इन शर्तों के जरिए सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि योजना का लाभ सही जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे.

लोन चुकाने का आसान तरीका

इस योजना के लाभार्थियों को यह लोन 12 समान मासिक किस्तों (EMI) में चुकाना होता है. इसके लिए बैंक खाते से ECS मैंडेट या पोस्ट-डेटेड चेक देना होता है और समय पर किस्त चुकाने वाले लाभार्थियों को 0% ब्याज का पूरा लाभ मिलता है, जिससे यह योजना बेहद ही लाभकारी बन जाती है और लाभार्थियों को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है.

आवेदन कैसे करें?

अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-

  • अपना जन आधार कार्ड अपडेट रखें

  • नजदीकी ई-मित्र केंद्र या ग्राम सेवा सहकारी समिति (GSS) पर जाएं

  • ‘राज सहकार पोर्टल’ के माध्यम से आवेदन करें

  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को वेरिफाई करें

  • इस आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आपका लोन स्वीकृत किया जाएगा.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Rajasthan Government is providing Under Gopal Credit Card Yojana interest-free loans of up to Rs1 lakh to livestock farmers
Published on: 11 April 2026, 03:16 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now