Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 16 February, 2023 1:50 PM IST
किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत पॉलिसी दी गई

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल बीमा पॉलिसी वितरण का महा अभियान ‘‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’’ का शुभारंभ 15 फरवरी को छत्तीसगढ़ में किया गया. खुद राज्य के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने बुधवार को अपने निवास कार्यालय से किसानों को पॉलिसी का वितरण कर ‘‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

कृषकों को पॉलिसी बीमा कंपनी द्वारा की जायेगी वितरित

बता दें कि किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत पॉलिसी दी गई. इसके साथ ही 15 फरवरी से जिला स्तर पर सांसद, विधायक या कलेक्टर द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत बीमित कृषकों को कुल 2 लाख 23 हजार 873 तथा मौसम आधारित फसल बीमा योजना अंतर्गत कुल 13 हजार 487 कृषकों को पॉलिसी बीमा कंपनी द्वारा वितरित की जायेगी.

क्या है ‘‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’’?

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत विपरीत मौसमीय परिस्थितियों से फसल हानि की आर्थिक सुरक्षा के लिए व्यापक फसल बीमा आवरण प्रदान किया जाता है. इन योजनाओं में अनाज, दलहन, तिलहन एवं उद्यानिकी फसलों को शामिल किया गया है. अधिसूचित फसलों हेतु ऋणी एवं अऋणी किसानों के लिए योजना स्वैच्छिक है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Millet Carnival: रायपुर में 'छत्तीसगढ़ मिलेट कार्निवाल' का आयोजन, नामी गिरामी शेफ मिलेट से बने नए रेसिपी की देंगे जानकारी

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं मौसम आधारित फसल बीमा योजना प्रारंभ वर्ष 2016-17 से वर्ष 2022-23 तक कृषक द्वारा देय प्रीमियम राशि 1191.06 करोड़ के बदले दावा राशि 6235.24 करोड़ रूपए का भुगतान पात्र कृषकों को किया गया है. मौसम रबी वर्ष 2021-22 अंतर्गत कृषक द्वारा देय प्रीमियम राशि 17.90 करोड़ रूपए के विरूद्ध राशि 382.10 करोड़ रूपए का दावा भुगतान कृषकों को किया गया है.

English Summary: Raipur News: “Meri policy mere haath” program launched, crop insurance policy distributed to farmers
Published on: 16 February 2023, 01:58 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now