RFOI Award 2025: UP के सफल किसान मनोहर सिंह चौहान को मिला RFOI अवार्ड, अजय मिश्र टेनी ने किया सम्मानित RFOI - First Runner-Up: सफल किसान लेखराम यादव को MFOI Awards 2025 में मिला RFOI-फर्स्ट रनर-अप अवार्ड, अजय मिश्र टेनी ने किया सम्मानित RFOI Award 2025: केरल के मैथ्यूकुट्टी टॉम को मिला RFOI Second Runner-Up Award, 18.62 करोड़ की सालाना आय से रचा इतिहास! Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 16 June, 2025 2:52 PM IST
यूपी के 22 जिलों में शुरू हुई मक्का की सरकारी खरीद, रजिस्ट्रेशन अनिवार्य (Image Source: Freepik)

उत्तर प्रदेश के मक्का किसानों के लिए सरकार ने एक बड़ी और राहत भरी पहल की है. राज्य सरकार ने पहली बार रबी सीजन की मक्का फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सीधे किसानों से खरीदने का फैसला लिया है. यह खरीदी 15 जून से शुरू हो चुकी है और 31 जुलाई 2025 तक चलेगी.

इस योजना के तहत सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक किसानों से मक्का की खरीदी की जाएगी. सरकार किसानों से 2225 रुपए प्रति क्विंटल की दर से मक्का खरीदेगी. यह पहल किसानों को उनकी मेहनत का वाजिब मूल्य दिलाने की दिशा में एक मजबूत कदम है.

इन जिलों में होगी खरीदी

प्रदेश के 22 जिलों में यह खरीद केंद्र खोले गए हैं. इनमें हाथरस, मैनपुरी, हरदोई, उन्नाव, कानपुर नगर, औरैया, बदायूं, बुलंदशहर, अलीगढ़, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, कन्नौज, इटावा, फर्रुखाबाद, बहराइच, बलिया, गोंडा, संभल, रामपुर, अयोध्या और मिर्जापुर शामिल हैं.

रजिस्ट्रेशन जरूरी

मक्का बेचने के लिए किसानों को पहले fcs.up.gov.in पोर्टल या UP KISAN MITRA मोबाइल ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा. केवल पंजीकृत किसानों से ही खरीदी की जाएगी और उन्हें ही MSP का लाभ मिलेगा. रजिस्ट्रेशन के लिए किसानों को अपने एक्टिव मोबाइल नंबर से प्रक्रिया पूरी करनी होगी, क्योंकि उसी पर भेजे गए OTP के जरिए रजिस्ट्रेशन मान्य होगा. इसके अलावा, किसानों का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और वह NPCI पोर्टल पर मैप्ड व एक्टिव होना चाहिए.

भुगतान की पारदर्शी व्यवस्था

मक्का बेचने वाले किसानों को भुगतान पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम (PFMS) के जरिए सीधे आधार लिंक्ड बैंक खातों में किया जाएगा. सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए नॉमिनी व्यवस्था भी लागू की है.

सहायता के लिए संपर्क करें

अगर किसी किसान को सहायता की आवश्यकता हो या कोई समस्या हो, तो वह टोल फ्री नंबर 18001800150 पर कॉल कर सकते हैं. इसके अलावा वे अपने जिले के खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी या ब्लॉक विपणन निरीक्षक से भी संपर्क कर सकते हैं.

यह योजना यूपी सरकार की किसानों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिससे मक्का किसानों को बड़ा आर्थिक संबल मिलेगा.

English Summary: Rabi Season crop UP government buy maize rate has been fixed on MSP register by July 31 latest news update
Published on: 16 June 2025, 03:12 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now