Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 16 December, 2025 11:12 AM IST
बिहार के समस्तीपुर जिले पूसा में किसान सलाहकार समिति की बैठक का हुआ आयोजन

समस्तीपुर जिले के पूसा प्रखंड में कृषि कार्यालय स्थित सभागार में हाल ही में प्रखंड किसान सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक सह स्वागत–अभिनंदन समारोह का सफल आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अमोद कुमार राय ने की, जिसमें कृषि और पशुपालन से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में प्रखंड प्रमुख रविता तिवारी ने विभागीय पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बीज वितरण का कार्य हर हाल में समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किया जाए। प्रमुख ने जोर दिया कि इस प्रक्रिया में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

इस अवसर पर समिति के सभी नवनियुक्त सदस्यों का परिचय कराया गया, जिसके बाद उन्हें उनके दायित्वों से अवगत कराया गया। सदस्य सचिव सह प्रखंड तकनीकी प्रबंधक मुकेश कुमार ने नवनियुक्त सदस्यों को समिति के कर्तव्य, दायित्वों एवं भूमिकाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही, उन्होंने कृषि क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण 'आत्मा योजना' के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा की।

कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और किसानों को मिलने वाले लाभों पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने प्रकाश डाला। उन्होंने समिति के सदस्यों से अनुरोध किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में किसानों की समस्याओं से प्रखंड तकनीकी दल को अवगत कराएँ, ताकि योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।

विशेष रूप से, पशुपालन पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने पशुपालन एवं दूध उत्पादन से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी, जो किसानों की आय बढ़ाने में सहायक हो सकती हैं।

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि प्रखंड किसान सलाहकार समिति की बैठक प्रत्येक मौसम में चार बार आयोजित की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर समिति के अध्यक्ष द्वारा विशेष बैठक भी बुलाई जा सकेगी।

एक महत्वपूर्ण निर्णय के तहत, जिला स्तरीय किसान सलाहकार समिति के गठन हेतु अमोद कुमार राय को सर्वसम्मति से सदस्य चुना गया। बैठक में लेखपाल ओम प्रकाश विश्वकर्मा, सहायक तकनीकी प्रबंधक आदित्य पांडे सहित समिति सदस्य दिलीप महतो, रंजीत चौधरी, रीना देवी और किसान प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

English Summary: Pusa advisory committee meeting with detailed discussions held on the ATMA scheme and animal husbandry schemes
Published on: 16 December 2025, 11:21 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now