Sugarcane Variety: गन्ने की नई किस्म Co-18022 (कर्ण-18) की खेती कर आय बढ़ाएं 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल Success Story: बस्तर की मिट्टी से उभरी महिला एग्रीप्रेन्योर अपूर्वा त्रिपाठी, हर्बल उत्पादों से बना रहीं वैश्विक पहचान Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 29 May, 2022 5:29 PM IST
Punjab government crop advisory

चंडीगढ़ के किसानों के लिए  राज्य के मौसम विभाग द्वारा कृषि परामर्श  सूची जारी की गयी है, जिसमें किसानों की फसलों को किस तरीके से सुरक्षित रखना है उसके बारे में बताया गया है. आइये  जानते हैं  इस लेख में क्या है वह जरुरी जानकारी जो किसानों को फ़ॉलो करनी चाहिए. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि ये एडवाइजरी सिर्फ 31 मई 2022 तक ही वैलिड है. 

धान की खेती करने वाले किसानों के लिए सलाह

धान के किसान इन किस्मों को लगा सकते हैं जैसे- PR 121,  PR122, PR 126, PR 129, PR 131, PR 113. धान की  पौध बनाने से पहले उसके बीज को एक घंटे के लिए पानी में भिगो कर ज़रूर रखें.

टमाटर की खेती करने वाले किसानों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने टमाटर के किसानों को सलाह दी है कि फसल को 4 से 5 दिन के बाद में ही पानी दें. 

मक्का की खेती करने वाले किसानों के लिए सलाह

ये भी पढ़ें: MP Crop Advisory: किसान ध्‍यान दें, फसलों को लेकर मौसम विभाग ने जारी की जरूरी एडवाइजरी

मौसम विभाग के द्वारा जारी एडवाइजरी में मक्का किसानों को सलाह दी गयी है कि कुछ दिनों में पेड़ की जड़ पर कीटों का हमला हो सकता इसलिए पेड़ को बचाने के लिए उसकी जड़ों का खास ख्याल रखें.

पशुपालन करने वाले किसानों के लिए सलाह

पशुपालन करने वाले किसानों के लिए सलाह देते हुए विभाग ने कहा है कि गर्मी के मौसम में हरी घास बहुत कम होती है जिसके चलते किसान सूखा चारा पशुओं को खाने के लिए देते हैं.जोकि पशुओं के पाचन तंत्र के लिए ठीक नही होता है. इसलिए किसान इस समय गिनी घास और नेपियर घास को पशुओं को खाने के लिए दे सकते हैं.

English Summary: punjab weather forcasting department released a advisory for farmers
Published on: 29 May 2022, 05:36 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now