Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 12 March, 2022 6:05 PM IST
पंजाब नेशनल बैंक

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक खुशखबरी है. आपको बता दें कि हाल ही में पंजाब नेशनल बैंक (PNB)  ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसमें बैंक ने कहां है कि पंजाब नेशनल बैंक अपने खाली पड़े पदों को भरेगा. जिसके लिए पंजाब नेशनल बैंक वर्धमान और चंपारण सहित विभिन्न राज्यों व प्यून भर्ती का ऐलान किया है. इसके लिए बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in  पर एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है.

पद के लिए योग्यता (Qualification for the post)

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab Nation Bank) ने प्यून भर्ती 2022 के लिए योग्यता भी तय की है. जो कुछ इस प्रकार है:

  • उम्मीदवार को 12वीं पास होना चाहिए.
  • आयु 18वर्ष से लेकर 24 वर्ष निर्धारित की गई है.
  • अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना चाहिए. यानी अंग्रेजी लिखनी और पढ़नी आनी चाहिए.
  • इसके अलावा इस पद के लिए ग्रेजुएट डिग्री नहीं होनी चाहिए.
  • इस पद के लिए उम्मीदवार 28मार्च तक ही आवेदन कर सकते हैं और वहीं चंपारण के उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 मार्च, 2022 है.

मासिक वेतन (monthly salary)

प्यून पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को हर महीने वेतन के तौर पर लगभग 14,500 रुपए से लेकर 24,145 रुपए तक दिया जाएगा.

आरक्षण कोटा के लिए छुट (Exemption for Reservation Quota)

पंजाब नेशनल बैंक ने आरक्षण प्राप्त लोगों के लिए भी इस पद पर आयु में छूट तय की है. जो कुछ इस प्रकार से है. एससी, एसटी उम्मीदारों के लिए 5 साल आय़ु छुट और वहीं ओबीसी उम्मीदारों के लिए 3 साल की छुट दी जाएगी.

इस पद के लिए आवेदन प्रक्रिया (Application process for this post)

  • इच्छुक उम्मीदवार प्यून पद के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
  • इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए पते पर भी अपने एप्लिकेशन फॉर्म को भरकर भेज सकते हैं. लेकिन ध्यान रखें इस पते पर आप 21मार्च, 2022 शाम 5 बजे तक ही भेज सकते हैं.
  • पता- मुख्य प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक, मंडल कार्यालय, उज्ज्वल कॉम्पलेक्स, त्रितील तल, चांदमारी, मोतीहारी, पूर्वी चंपारण - 845401 पर भेजना होगा.
English Summary: Punjab National Bank Recruitment, 12th Pass Apply
Published on: 12 March 2022, 06:08 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now