Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल Success Story: बस्तर की मिट्टी से उभरी महिला एग्रीप्रेन्योर अपूर्वा त्रिपाठी, हर्बल उत्पादों से बना रहीं वैश्विक पहचान Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 6 April, 2026 12:53 PM IST
LPG गैस मिलेगा ₹300 सस्ता (Image Source-istockphoto)

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए अहम कदम उठाया है, जिसके तहत देश के करोड़ों लाभार्थियों को बड़ी राहत मिलने वाली है. ईरान युद्ध के चलते एलपीजी गैस की किल्लत को देखते हुए सरकार ने रसोई गैस पर मिलने वाली सब्सिडी में ₹300 की बढ़ोतरी कर दी है, जिससे उन महिलाओं को मदद मिलेगी, जो आर्थिक रुप से कमजोर है. ऐसे में यह राशि उनके लिए किसी राहत से कम नहीं.

किसे मिलेगा इस सरकारी योजना का फायदा?

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ उन उपभोक्ताओं को मिलेगा जो इस योजना में पहले से पंजीकृत है और साथ ही सरकार ने इस सरकारी योजना की शुरुआत इस उद्देश्य के साथ की ताकि गांव-दराज में रह रही महिलाओं को धुएं वाले चूल्हे से मुक्ति दिला सकें, क्योंकि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में लोग चूल्हे पर खाना बनाते हैं, जिसका मैंने कारण है आर्थिक स्थिति का कमजोर होना. ऐसे में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को फायदा उन लोगों तक पहंचेगा, जिनका उज्ज्वला गैस कनेक्शन है. वहीं, इस सब्सिडी के असली हकदार होंगे.

कितनी मिलेगी सब्सिडी?

इस सरकारी योजना का लाभ उन उपभोक्ताओं को मिलेगा जो प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में पंजीकृत है और जिनके पास उज्ज्वला गैस कनेक्शन है. साथ ही बता दे कि इस योजना के तहत पहले उपभोक्ताओं को  ₹200 की सब्सिडी दी जाती थीं, जिसे अब बढ़ाकर ₹300 कर दिया गया है. यानी की कोई भी अगर उज्ज्वला योजना का लाभार्थी गैस सिलेंडर रिफिल कराता है, तो उसके बैक खाते में ₹300 की सब्सिडी भेज दी जाएगी.

इसके अलावा, इस सरकारी योजना के तहत इस योजना के लाभार्थियों को केवल 12 रसोई गैस रिफिल पर ही इस सब्सिडी का लाभ मिल सकेंगा.

योजना में कैसे आवेदन करें?

अगर आप भी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ उठाने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले उज्ज्वला योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर आवेदन कर सकती है. इसके अलावा, शामिल होने वाली महिला की उम्र 18 वर्ष से अधिक होना जरुरी है और ध्यान रहे घर में कोई अन्य एलपीजी कनेक्शन न हो तभी आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.

क्या है जरुरी दस्तावेज?

अगर आप इस योजना में शामिल होने की सोच रहे हैं तो आवेदन के लिए केवाईसी (KYC) होना बेहद जरुरी है इसी के साथ आपके पास इन आवश्यक दस्तावेजों का होना बेहद ही जरुरी है- आधार कार्ड, राशन कार्ड और बैंक खाता जो आधार से लिंक हो.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pradhan Mantri Ujjwala Yojana consumers will receive a subsidy of up to Rs 300 on LPG gas
Published on: 06 April 2026, 12:57 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now