Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल Success Story: बस्तर की मिट्टी से उभरी महिला एग्रीप्रेन्योर अपूर्वा त्रिपाठी, हर्बल उत्पादों से बना रहीं वैश्विक पहचान Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 6 April, 2026 2:38 PM IST
MSP की गारंटी से किसानों को राहत, अब गिरते दामों का डर होगा खत्म (Image Source- istockphoto)

खेती-किसानी में किसानों की सबसे बड़ी समस्या होती है फसल की लागत निकालना, लेकिन जब बाजारों में फसलों के दाम गिरते हैं तो किसानों की मेहनत पकर पानी फिर जाता है. इस समस्या के निपटारे के लिए केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (PM-AASHA) योजना किसानों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच बनकर सामने उभरी है. साथ ही सरकार ने योजना को प्रभावी बनाने के लिए कई बदलाव किए हैं, जिससे किसानों को बेहतर फायदा मिलने की गुंजाइश है.

क्या है PM-AASHA योजना?

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (PM-AASHA) योजना की शुरुआत किसानों को उनकी फसल का उचित दाम दिलाने और बाजारों में गिरते दामों से सुरक्षा प्रदान करने के लिए शुरु की गई है. साथ ही यह योजना खासतौर पर दालों, तिलहन और खोपरा जैसी फसलों पर केंद्रित है, जहां आमतौर पर इन फसलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलते रहते हैं.

अब कितने फीसदी तक उपज को MSP पर खरीदेगी सरकार

'PM-आशा योजना' के तहत किसानों को उनकी फसलों के अधिक दाम मिलने की गुंजाइश है, क्योंकि सरकार ने किसानों को राहत देते हुए बड़ा फैसला लिया है. अब तक जहां सरकारी खरीद की सीमा कुल उत्पादन का 25 प्रतिशत थी, उसे बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दिया गया है. सरकार के इस बदलाव से किसानों को सीधा लाभ  मिलेगा, क्योंकि किसान अब अपनी उपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बेच सकेंगे, जिससे बाजारों में गिरती कीमत से भी किसानों को कुछ फ्रक नहीं पड़ेगा.

PM-AASHA योजना की कैसे मिलती है सुविधा?

PM-AASHA योजना को तीन अलग-अलग तरीकों से लागू किया गया है, ताकि हर तरह के किसान इसका लाभ उठा सकें-

1. प्राइस सपोर्ट स्कीम (PSS)

इस मॉडल के तहत सरकारी एजेंसियां सीधे किसानों से फसल खरीदती हैं. यह सबसे पारंपरिक और भरोसेमंद तरीका माना जाता है.

2. प्राइस डेफिशियेंसी पेमेंट स्कीम (PDPS)

अगर किसान अपनी फसल बाजार में MSP से कम दाम पर बेचता है, तो MSP और बाजार मूल्य के बीच का अंतर सीधे उसके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है.

3. प्राइवेट प्रोक्योरमेंट एंड स्टॉकिस्ट स्कीम (PPPS)

इस मॉडल में निजी कंपनियों को भी फसल खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, जिससे बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ती है और किसानों को बेहतर दाम मिलते हैं.

PM-AASHA योजना  के लिए ऐसे करें आवेदन

अगर जिन किसान भाइयों ने इस सरकारी योजना में आवेदन नहीं किया है तो वह MSP पाने के लिए अपने राज्य के कृषि पोर्टल, CSC केंद्र या ई-संयुक्ति पोर्टल पर ऑनलाइन-ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं. और इसके अलावा, किसान आवेदन करने के दौरान आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जमीन के कागजात इन सभी दस्तावेजों को तैयार रखें, क्योंकि इन कागजों की मदद से आवेदन किया जा सकता है और इसके बाद किसान अपनी उपज को सरकारी खरीद केंद्रों पर बेच सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pradhan Mantri Annadata Aay Sanrakshan Abhiyan scheme farmers income will increase and they will receive MSP guarantee know how to apply
Published on: 06 April 2026, 02:45 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now