उत्तर प्रदेश सरकार कई सरकारी योजनाएं चला रही है, ताकि किसानों से लेकर पशुपालक और ग्रामीण लोग को कुछ सहायता मिल सकें. इसी क्रम में राज्य सरकार मऊ में पशुपालन विभाग कुक्कुट पालन को बढ़ावा देने के लिए कम ब्याज पर बैंक ऋण दे रहा है, जिसका फायदा उठाकर आप अपना खुद का पोल्ट्री फार्मिंग बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं और कम लागत में घर बैठे हर महीने 1.5 लाख तक की कमाई कर सकते हैं.
पोल्ट्री फार्मिंग पर बैंक कितना ऋण देगा?
अगर आप खुद का पोल्ट्री फार्मिंग बिजनेस खोलने की सोच रहे हैं, तो इस करोबार की शुरुआत में बैंक आपकी पूरी मदद करेंगा. साथ ही आपकों बता दे कि अगर आप 10,000 बर्ड क्षमता की पोल्ट्री यूनिट स्थापित करने की सोच रहे हैं, तो आपके पास एकड़ जमीन होनी चाहिए और इस प्रोजेक्ट की कुल लागत ₹99.53 लाख तय की गई है-
-
मुर्गी पालन में कुल लागत का 70% बैंक लोन के रूप में दिया जाएगा
-
बाकी 30% निवेश लाभार्थी को खुद करना होगा
-
बैंक लोन पर 7% तक ब्याज सब्सिडी सरकार द्वारा दी जाएगी
बिजली और अन्य खर्चों में भी मिलेगी राहत
सरकार केवल लोन ही नहीं दे रही, बल्कि पोल्ट्री फार्म संचालन को सस्ता बनाने के लिए कई और सुविधाएं भी दे रही है, जिनमें -बिजली शुल्क (Electricity Charges) में छूट, जमीन उपकरणों पर राहत और साथ ही जमीन खरीदने पर स्टाम्प ड्यूटी में छूट इन सभी सुविधाओं से इस बिजनेस में बड़ा मुनाफा होने की संभावना है.
कितनी होगी कमाई?
अगर आप इस सरकारी योजना में आवेदन कर पोल्ट्री फार्म बिजनेस की शुरुआत करते हैं, तो आप इस बिजनेस में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. यदि पोल्ट्री फार्म को आधुनिक और वैज्ञानिक तरीके से चलाया जाए, तो-
-
मासिक आय: ₹1.2 लाख से ₹1.5 लाख
-
सालाना आय: ₹12 लाख से ₹15 लाख
साथ ही अंडा उत्पादन और ब्रॉयलर (मीट) दोनों ही सेक्टर में अच्छी मांग होने के कारण यह बिजनेस स्थिर और लाभकारी माना जाता है.
क्या होंगे जरुरी दस्तावेज?
अगर आप इस सरकारी योजना में आवेदन कर मुर्गी पालन की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो यह करोबार आपके लिए मुनाफे का सौदा साबित हो सकता है. ऐसे में आवेदनकर्ता इन दस्तावेजों को तैयार कर लें-
-
आधार कार्ड
-
पैन कार्ड
-
बैंक खाते का विवरण
-
जमीन के कागजात
-
डीपीआर (Detailed Project Report)
कहां करें अप्लाई?
अगर आप इस सरकारी योजना में इच्छुक है तो इस सरकारी योजना में शामिल होने के लिए किसान और बेरोजगार युवा अपने जिले के पशुपालन विभाग कार्यालय में जाकर इस योजना की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और वहां से आवेदन प्रक्रिया, लोन सुविधा और तकनीकी मार्गदर्शन भी ले इस मुनाफे वाले करोबार की शुरुआत कर सकते हैं.
लेखक: रवीना सिंह