Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 3 April, 2020 10:51 PM IST

सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी देशभर में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है. जिसके कारण व्यापार, यातायात, शिक्षा आदि तमाम सेवाएं ठप हो गई है. इसकी गंभीरता को समझते हुए पीएम मोदी ने एक बार फिर आज देशवासियों से वीडियो संदेश के जरिए बात की. अपने संदेश में उन्होंने लोगों से रविवार को रात नौ बजे 9 मिनट तक दिया जलाने को कहा. पीएम मोदी की इस अपील के बाद कुम्हार समुदाय में आशा की लहर दौड़ गई है.

कुम्हारों की खुशी का कारण

पीएम मोदी ने लोगों से घर की लाइट बंद कर दीप जलाने की अपील की है, जिसके बाद कुम्हारों को आशा है कि उनके डुबते हुए उद्योग को संजीवनी मिलेगी. पीएम की अपील का जिस तरह सोशल मीडिया पर समर्थन किया जा रहा है, माना जा रहा है कि दिवाली की भांति ही कुम्हारों के दियों की बिक्री हो सकेगी.

सोशल मीडिया पर कुम्हारों की अपील

तमाम सोशल मीडिया के सहारे कुम्हार समुदाय ने सरकार से अपील किया है कि पीएम मोदी का समर्थन करने के लिए उनके पास पर्याप्त दिये हैं, जिन्हें वो बाजार में बेचने को तैयार हैं. लेकिन लॉकडाउन में बिजनेस का होना संभव नहीं. ऐसे में पुलिस एवं प्रशासन को कुम्हारों के लिए विशेष इंतजाम करने चाहिए.

बड़ी कंपनियां निभा सकती है बड़ा रोल

कुम्हारों के दियों का इस समय विशेष मांग है, लेकिन इस समय लॉकडाउन के कारण बाजार बंद है. ऐसे में बड़ी-बड़ी होम डिलीवरी के सहारे इस काम को संभव बना सकती है. गौरतलब है कि इस समय लॉकडाउन के कारण सब्जियों से लेकर दवाओं तक होम डिलीवरी फार्मूले पर बिक रहे हैं. इसके कारण लोगों की परेशानियां काफी हद तक कम भी नहीं.

छोटे उद्योगों को होगा फायदा

पीएम मोदी ने लोगों से दिये, मोमबत्ती आदि जलाने के लिए कहा है. जिसके बाद आशा की जा रही है कि देश के छोटे उद्योगों को बल मिलेगा. विशेषकर मोमबत्ती उद्दोग में अचानक ही सुधार होगा.

English Summary: potters are happy on pm modi appeal know more about it
Published on: 03 April 2020, 10:54 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now