कृषि कानूनों पर इस समय सियासत गरमाई हुई है, एक तरफ केंद्र सरकार किसी भी तरह इस आंदोलन का हल खोज रही है, वहीं विपक्षी दल इसमें अपनी राजनीति सेंक रहे हैं. इसी बीच पीएम मोदी ने सर्वदलीय बैठक में एक बड़ा ऐलान किया है. बैठक को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि सरकार के दरवाजे अभी भी किसानों के लिए खुले हैं और वो 18 माह के लिए कृषि कानूनों को सस्पैंड करने के लिए पहले की तरह तैयार है.
एक फोन कॉल की दूरी पर आंदोलन
पीएम मोदी ने कहा कि किसानों का यह आंदोलन सिर्फ एक फोन कॉल की दूरी पर है और हम उनकी हर बात संजीदगी से सुनने के लिए तैयार हैं. बता दें कि किसानों के समर्थन में विपक्ष लगातार अपना विरोध प्रदर्शन कर रहा है. विपक्ष के 20 प्रमुख दलों ने शुक्रवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार किया था.
-
Agri News Bulletin | 6:00 PM | Krishi Jagran | 20th August 2018
Zero Budget Farming: जीरो बजट फार्मिंग करने का तरीका और फायदे
देश में हरित क्रांति से पहले 1970 के दशक में भारत अनाज के आयात पर दूसरे देशों पर निर्भर था, हरित क्रांति के फलस्वरूप देश में नए एवं आधुनिक प्रजातियों…
चर्चा के लिए तैयार है सरकार
26 जनवरी के बाद एक बार फिर तेज होते किसान आंदोलन को देखते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर प्रदर्शनकारी किसानों से लगातार बात कर रहे हैं. किसान नेताओं से हर मुमकिन समाधान पर बात चल रही है. वहीं विपक्ष को घेरते हुए पीएम मोदी ने सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने की बात कही.
1 फरवरी को आम बजट
ध्यान रहे कि 1 फरवरी को ही आम बजट पेश किया जाना है, ऐसे में संभावना बनी हुई है कि किसानों के मुद्दे पर विपक्ष संसद में भारी हंगामा कर सकता है. शायद यही कारण है कि बजट के पेश होने से पहले सरकार सभी को यह समझाना चाहती है कि कृषि कानून किसानों के हक में है. पीएम मोदी से पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कृषि कानूनों पर अपनी बात कह चुके हैं. अपने अभिभाषण में उन्होंने कहा कि नए कानूनों से कृषि क्षेत्र में सुधार होंगे और किसानों को पहले से अधिक सुविधाएं मिलेंगी.
English Summary: PM said At All Party Meet On Farmers protest that Agriculture Minister A Phone Call AwayPublished on: 31 January 2021, 10:23 PM ISTMore on this section
कृषि यंत्रों का केंद्र खोलने का सुनहरा मौका, आवेदन की पात्रता और अंतिम तारीख जानेंकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर वृक्ष मित्र परिवार द्वारा हरियाली अमावस्या पर 31 राज्यों में लगाए गए 50 हजार से ज्यादा पेड़ हरियाली अमावस्या पर हरियाली का महाअभियान, शिवराज सिंह चौहान ने देशवासियों से की पौधारोपण की अपील बिहार में श्वेत क्रांति का नया रोडमैप: 1 करोड़ लीटर प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन का लक्ष्य, 'सुधा' बनेगा अंतरराष्ट्रीय ब्रांड बिहार में कृषि यंत्रीकरण को मिलेगा बड़ा बढ़ावा, ₹236.58 करोड़ की योजना मंजूर, 480 किसान ड्रोन सेंटर और 267 कस्टम हायरिंग सेंटर खुलेंगे बगीचों में कीट प्रबंधन पर 75% अनुदान, आम, अमरूद और लीची उत्पादक किसानों को मिलेगा लाभ शिवराज सिंह चौहान द्वारा NSP-DBT से 6,000 से अधिक कृषि विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप-फेलोशिप जारी LPG ग्राहक ध्यान दें! 15 अगस्त से पहले करा लें ये काम, वरना सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी में आ सकती है दिक्कत.. महिलाओं को भूमि अधिकार सुनिश्चित करना जरूरी: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री पी. वेंकटरामनन दंडकारण्य की साहित्य परंपरा के एक युग का अवसान, डॉ (प्रो). बी. एल. झा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!
प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।
Donate now