Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल Success Story: बस्तर की मिट्टी से उभरी महिला एग्रीप्रेन्योर अपूर्वा त्रिपाठी, हर्बल उत्पादों से बना रहीं वैश्विक पहचान Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 30 December, 2022 9:47 AM IST

PM Modi Heeraben Modi Passes Away:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का आज अलसुबह निधन हो गया. 100 साल की उम्र में हीराबने ने अपनी अंतिम सांस ली. हीराबेन का अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में इलाज चल रहा था. पीएम मोदी ने मां के निधन की जानकारी ट्वीटर पर एक भावुक मैसेज करके दी. मां के पार्थिव शरीर को पीएम मोदी मुखाग्नि दी. 

पीएम मोदी ने कहा, "शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम... मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है.

मां के निधन पर पीएम मोदी ने दूसरा में ट्वीट लिखा, "मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से. प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद जा रहे हैं."

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, पीएम नरेंद मोदी जी की माताजी, श्रीमती हीरा बा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. इस मुश्किल समय में, मैं उन्हें और उनके परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं और प्यार व्यक्त करता हूं.

द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ने ट्वीट कर पीएम मोदी की मां ही बेन के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का सौ वर्षों का संघर्षपूर्ण जीवन भारतीय आदर्शों का प्रतीक है. मोदी ने '#मातृदेवोभव' की भावना और हीराबा के मूल्यों को अपने‌ जीवन में ढाला. मैं पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं, परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं.

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर श्रद्धाजंलि दी

गृह मंत्री अमित शाह ने किया ट्वीट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया है और श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने ट्वीट किया, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पूज्य माताजी हीरा बा के स्वर्गवास की सूचना अत्यंत दुःखद है. मां एक व्यक्ति के जीवन की पहली मित्र और गुरु होती है जिसे खोने का दुःख निःसंदेह संसार का सबसे बड़ा दुःख है.''

BSP सुप्रीमो मायावती ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम और बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भी पीएम मोदी की मां के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट किया, ''प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की माता श्रीमती हीराबेन के निधन हो जाने की खबर अति-दुःखद. उनके पूरे परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना. कुदरत उन्हें और उनके सभी चाहने वालों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे.''

 

English Summary: PM Narendra Modi Mother Heeraben Modi Passes Away
Published on: 30 December 2022, 09:53 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now