Sugarcane Farming Tips: वैज्ञानिक ढंग से गन्ने की खेती कर बढ़ाएं उत्पादन Budget 2026: बजट की बही में कहां हैं किसान? खेतों की कराह और दिल्ली की चुप्पी! PM Kisan Scheme: 22वीं किस्त पर संकट, इन किसानों को नहीं मिलेंगे 2000 रुपये, कहीं आप भी तो नहीं शामिल? Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 11 February, 2021 9:04 PM IST
पीएम मोदी

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए एक बार फिर पीएम मोदी ने किसानों के लिए बनाए गए कृषि कानूनों का समर्थन किया. इस मुद्दे पर बोलते हुए मोदी ने कहा कि “आंदोलन कर रहे किसानों का सम्मान है, हम उनका आदर करते हैं और इसलिए हमारी सरकार लगातार उनसे बातचीत करने को तैयार है.” वहीं किसानो की शंकाओं का जवाब देते हुए पीएम ने कहा कि “विविधिताओं से भरे इस देश में किसी भी कानून से हर कोई खुश नहीं हो सकता, लेकिन हमारी सरकार विकट और विपरीत काल में भी ऐसे फैसले लेने का साहस करती है, जिससे अधिक से अधिक लोगों का भला हो.”

वैकल्पिक कानूनों पर हंगामा क्यों

कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए पीएम ने सवाल किया कि जब कानून एक विकल्प के रूप में किसानों के लिए लाया गया है, तो इसको लेकर इतना हंगामा क्यों? साथ ही प्रधानमंत्री ने विरोध कर रहे सभी नेताओँ से पूछा कि “ना तो किसानों का कोई हक गया है, ना ही मंडी बंद हुई है और ना एमएसपी समाप्त हो रही है, फिर आंदोलन और विरोध क्यों किया जा रहा है.”

अफवाहों के जरिए माहौल खराब कर रही है विपक्ष

पीएम ने एक बार फिर कहा कि “आंदोलन कर रहे किसानों को बहलाया गया है और अफवाहों के जरिए लगातार माहौल खराब करने की कोशिश हो रही है. अगर कांग्रेस हमारे साथ कृषि कानूनों पर बात करती तो किसानों तक कंटेट और इंटेट सही पहुंच पाता.” कृषि कानूनों को समाज की प्रगति के लिए अनिवार्य बताते हुए मोदी ने इसकी तुलना पहले से बन चुके कई अलग कानूनों से भी की.

पीएम ने दिया भरोसा

पीएम ने संसद में आज एक बार किसानों को भरोसा दिया कि नए कानूनों के बनने से किसानों का कोई नुकसान नहीं होगा और पुरानी मंडी व्यवस्था बनी रहेगी. हमारी सरकार पुरानी मंडियो पर पाबंदी नहीं लगाएगी और न ही एमएसपी को समाप्त करेगी.

English Summary: pm modi said on farm bills Role of private sector vital farmers will earn profit
Published on: 11 February 2021, 09:07 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now