Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 20 June, 2025 6:00 PM IST
पीएम मोदी का बड़ा ऐलान: बिहार में बागवानी, पक्के घर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के सिवान जिले में एक जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने राज्य की तरक्की को देश की प्रगति से जोड़ा. पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की बागवानी, खासकर यहां की फल-सब्जियां और मखाना, अब न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी अपनी पहचान बनाएंगे. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि बिहार के कारखानों में बना सामान जल्द ही अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी दिखाई देगा. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बिहार में अब तक 57 लाख से ज्यादा पक्के घर बन चुके हैं. सिर्फ सिवान जिले में ही 1.10 लाख से अधिक गरीब परिवारों को घर मिल चुका है.

इस मौके पर पीएम ने कई लाभार्थियों को घर की चाबियां भी सौंपीं. उन्होंने राज्य में सड़क, बिजली, पानी और डिजिटल सेवाओं के विस्तार को गरीबों की जिंदगी में बड़ा बदलाव लाने वाला बताया. पीएम ने यह भी कहा कि वे चैन की नींद नहीं सोएंगे, बल्कि देशवासियों की सेवा में दिन-रात जुटे रहेंगे.

उन्होंने बिहार में पिछले 10 वर्षों में हुई बड़ी प्रगति का भी उल्लेख किया:

  • 55,000 किमी ग्रामीण सड़कें बनीं
  • 1.5 करोड़ घरों को बिजली कनेक्शन मिला
  • 1.5 करोड़ घरों को जल कनेक्शन उपलब्ध कराया गया
  • 45,000 से अधिक कॉमन सर्विस सेंटर खोले गए

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक दशक में 4 करोड़ गरीबों को पक्के घर मिले हैं और अब अगले चरण में 3 करोड़ और घर तैयार करने का लक्ष्य है. उन्होंने कहा, “ये सिर्फ चार दीवारें नहीं हैं, इनमें लोगों के सपने पलते हैं.”

जनसभा के दौरान पीएम मोदी ने अपने संकल्प को दोहराया: "मोदी चैन की नींद नहीं सोएगा, दिन-रात काम करता रहेगा, देश के लिए करता रहेगा." प्रधानमंत्री ने नीतीश कुमार की सरकार की भी प्रशंसा की और कहा कि भारत ने बीते दस वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है, जिसमें बिहार सरकार का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है. वर्ल्ड बैंक जैसी संस्थाएं भी इस उपलब्धि की सराहना कर रही हैं. प्रधानमंत्री के इस दौरे को बिहार के विकास के लिए एक बड़ा संदेश माना जा रहा है.

English Summary: PM Modi big announcement bihar fruits vegetables export employment housing
Published on: 20 June 2025, 06:02 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now