Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 22 May, 2026 4:08 PM IST
मछली पालन पर सरकार दे रही है 60% तक की सब्सिडी (Image Source- AI generate)

देश के किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य के साथ सरकार कई सरकारी योजना चला रही है, जिसका लाभ करोड़ों किसान भाइयों को मिल रहा है. इसी कड़ी में मछली पालन (फिश फार्मिंग) एक ऐसा व्यवसाय बनकर उभरा है, जो कम लागत में अधिक मुनाफा देने की क्षमता रखता है. केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना PM Matsya Sampada Yojana इस दिशा में किसानों के लिए गेमचेंजर साबित हो रही है.

योजना क्या है और क्यों खास है?

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना किसानों के लिए डबल कमाई के लिए बेहतरीन विकल्प है, जिससे किसान कम लागत में तगड़ी आमदनी अर्जित कर सकते हैं साथ ही इस योजना के तहत सरकार मछली पालन से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर, उपकरण और ट्रेनिंग के लिए आर्थिक सहायता देती है.

इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियत है भारी सब्सिडी और आसान लोन सुविधा सामान्य वर्ग के किसानों को 40% तक सब्सिडी मिलती है, जबकि महिलाओं और अनुसूचित जाति/जनजाति के किसानों को 60% तक की सहायता प्रदान की जाती है. इससे छोटे और सीमांत किसानों के लिए भी यह व्यवसाय शुरू करना आसान हो गया है.

कैसे शुरू करें मछली पालन?

मछली पालन शुरू करने के लिए सबसे पहले उचित स्थान और संसाधनों की जरूरत होती है. किसान अपनी बंजर या कम उपजाऊ जमीन पर तालाब बनाकर इस व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं.

शुरुआती चरण-

  • जमीन का चयन और तालाब निर्माण

  • बायोफ्लॉक टैंक या पारंपरिक तालाब सेटअप

  • अच्छी गुणवत्ता के मछली बीज (फिंगरलिंग्स) की खरीद

  • संतुलित और प्रोटीन युक्त फीड की व्यवस्था

  • ऑक्सीजन बनाए रखने के लिए एयरेटर मशीन

  • पानी की गुणवत्ता जांच के लिए टेस्ट किट

साथ ही सही प्लानिंग और तकनीक के साथ 6 से 8 महीनों में मछलियां बिक्री के लिए तैयार हो जाती हैं.

सब्सिडी और लोन कैसे मिलेगा?

अगर आप इस सरकारी योजना में इच्छुक है तो इस योजना का लाभ लेने के लिए अपने जिले के मत्स्य विभाग में आवेदन करना होता है. आवेदन के साथ एक विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट जमा करनी होती है, जिसमें लागत, उत्पादन और संभावित मुनाफे का विवरण शामिल होता है और आवेदन की स्वीकृत होने के बाद यह प्रक्रिया होती है इस प्रकार-

  • मत्स्य विभाग बैंक को सिफारिश करता है

  • किसान को कम ब्याज दर पर लोन मिलता है

  • सब्सिडी की राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होती है

कौन सी मछलियां देंगी ज्यादा मुनाफा?

मछली पालन में सही प्रजाति का चुनाव ही सफलता की कुंजी है. भारत में कुछ मछलियां ऐसी हैं जिनकी बाजार में हमेशा मांग रहती है, जिनमें है- रोहू, कतला, म्रिगल, मांगुर ये मछलियां तेजी से बढ़ती हैं और इनकी बिक्री भी आसानी से हो जाती है, जिससे किसानों को नियमित आय मिलती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Matsya Sampada yojana Fish Farming Subsidy up to 60 percent know complete scheme guide
Published on: 22 May 2026, 04:14 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now