देश के किसानों के लिए सरकार कई लाभकारी सरकारी योजानाएं चतला रही है, जिसका फायदा देशभर के किसानों को बड़े पैमाने पर मिल रहा है. ऐसे में किसानों की परेशानी बिजली और सिंचाई की समस्याओं को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार किसानों को सौर ऊर्जा से संचालित सिंचाई पंप पर दे रही है. इस खबर से किसानों को बड़ी राहत मिली है. यानी की इस सब्सिडी वाले सोलर पंप से किसानों की खेती की लागत में कमी आएंगी और किसानों की मुनाफे की संभावनाएं बढ़ेगी.
योजना का लाभ किन किसानों को मिलेगा?
अगर आप पीएम कुसुम योजना के तहत सौर ऊर्जा से संचालित सिंचाई पंप का लाभ उन किसान भाइयों को दिया जाएगा. जिन किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर हैं यानी की छोटे और सीमांत किसानों को इस सरकारी योजना का फायदा मिलेगा, जिससे उनकी लागत में कमी होगी और इनकम में इजाफा. इसके अलावा, सरकार पीएम कुसुम योजना के तहत किसानों को 3 एचपी से लेकर 5 एचपी और 7.5 एचपी (हॉर्स पावर) तक के पंपों पर भारी सब्सिडी प्रदान कर रही है.
किसानों को मिलेगा दोहरा लाभ
सोलर पंप योजना किसानों को आर्थिक और तकनीकी दोनों तरह से लाभ पहुंचा रही है. पहली ओर डीजल और बिजली पर होने वाला खर्च कम होता है, वहीं दूसरी ओर फसलों को समय पर पानी मिलने से उत्पादन बढ़ने की संभावना रहती है. साथ ही सोलर पंप के माध्यम से किसान अपनी सुविधा के अनुसार सिंचाई कर सकते हैं, जिससे फसलों की बेहतर वृद्धि और अधिक पैदावार सुनिश्चित होती है.
आवेदन कैसे करें
योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है ताकि किसानों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें. इच्छुक किसान अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या कृषि विभाग की अधिकृत ऑनलाइन सेवा के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
ऑनलाइन आवेदन के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होते हैं. आवेदन जमा होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है. पात्र पाए जाने वाले किसानों का चयन कर उन्हें सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाता है.
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को कुछ आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने चाहिए. इनमें आधार कार्ड, जन आधार कार्ड (जहां लागू हो), भूमि संबंधी दस्तावेज, बैंक पासबुक की प्रति, मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक प्रमाणपत्र शामिल हो सकते हैं.
साथ ही दस्तावेजों में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर आवेदन लंबित या निरस्त भी हो सकता है. इसलिए आवेदन भरते समय सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक दर्ज करना जरूरी है.
लेखक: रवीना सिंह